फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tumbbad fame Sohum Shah praises Aamir Khan after watching Sitaare Zameen Par says Thank you for inspiring us

Sohum Shah: 'तारे जमीन पर देख' आमिर के कायल हुए सोहम शाह, इस बात के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट को कहा शुक्रिया

Tue, 24 Jun 2025 12:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Jun 2025 12:53 AM IST
सार

Sohum Shah On Aamir Khan Film Sitaare Zameen Par: अभिनेता आमिर खान इन दिनों फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। हाल ही में एक्टर सोहम शाह ने यह फिल्म देखी और अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Tumbbad fame Sohum Shah praises Aamir Khan after watching Sitaare Zameen Par says Thank you for inspiring us
आमिर खान-सोहम शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता आमिर खान फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। क्रिटिक्स से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों ने भी फिल्म को हाथोंहाथ लिया है। अब इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी आमिर की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में तुम्बाड़ फेम सोहम शाह ने जब फिल्म देखी तो वे भी खुद को आमिर की तारीफ करने से नहीं रोक सके।

विज्ञापन

बोले- 'आमिर सर ने कहानियों को आगे बढ़ाना चुना है'
सोहम शाह ने आमिर की फिल्म देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'आमिर सर इस देश के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, फिर भी उन्होंने सिर्फ  अपने स्टारडम के बजाय कहानियों को आगे बढ़ाना चुना है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर खान को कहा शुक्रिया
सोहम ने आगे लिखा है, 'सितारे जमीन पर' की सफलता ने एक फिल्म  निर्माता के तौर पर मुझमें बहुत उम्मीद जगाई। यह याद दिलाता है कि दिल से लिखी गई कहानियां मायने रखती हैं। शुक्रिया आमिर खान, हमें सार्थक सिनेमा में विश्वास करने के लिए प्रेरित करने के लिए'।

Arijit Singh: सबके सामने कॉल पर क्यों माफी मांगते नजर आए अरिजीत सिंह, सोशल मीडिया पर सिंगर का वीडियो वायरल

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर चमके आमिर के सितारे
फिल्म सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने अपना असली जादू दिखाया। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में दोगुनी बढ़त दर्ज हुई। शनिवार को दूसरे दिन 'सितारे जमीन पर' ने 20.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को 27.25 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को चौथे दिन भी इसने करीब सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन करीब 64.69 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म जल्द 100 करोड़ी क्लब में एंट्री लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed