सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Uk Rider 07 Youtuber Anurag Dobhal Accident And Content Creator To Actor Support Him

एक्सीडेंट के बाद यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने पुकारा इस शख्स का नाम, सपोर्ट में उतरे कई टीवी अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 08 Mar 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Uk Rider 07: कुछ दिन पहले यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक विवाद के कारण चर्चा में आए। कल रात सोशल मीडिया पर उनके एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हुआ। एक्सीडेंट के बाद वह एक शख्स का नाम पुकारते दिखे। कुछ दिन पहले उसी शख्स ने अनुराग डोभाल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Uk Rider 07 Youtuber Anurag Dobhal Accident And Content Creator To Actor Support Him
अनुराग डोभाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

यूके राइडर 07 के नाम से यूट्यूब पर मशहूर अनुराग डोभाल की जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। कल रात यूट्यूबर का कार एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह जख्मी हो गया। इस वक्त अनुराग का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट के बाद की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इसमें लोग अनुराग की मदद कर रहे हैं और वह बस एक करीबी शख्स का नाम पुकार रहा है। अनुराग की हालत देखकर कई टीवी एक्टर, कंटेंट क्रिएटर उसे सपोर्ट दे रहे हैं, ट्रोलिंग करने वालों को लताड़ रहे हैं। 

Trending Videos


ये खबर भी पढ़ें: परिवार से झगड़े के बाद अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए सड़क हादसे के शिकार 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट के बाद किसको पुकारते रहे अनुराग डोभाल?
अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि वह अपने भाई कलम को पुकार रहा है। लाेगों से अपने भाई को एक्सीडेंट की जानकारी देने की बात कह रहा है। जबकि कुछ दिन पहले जब अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर परेशान करने का आरोप लगाया था तो उनके भाई ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में कलम इंक ने लिखा था, ‘ऊपर वाला सब जानता है। जो गलत होगा उसको उसका कर्म जरूर मिलेगा। बाकी सब भगवान के ऊपर है।’ वह आगे लिखते हैं, ‘आदमी बनो, अपने माता-पिता का ध्यान रखो।’ साथ ही भाई ने यह इल्जाम भी लगाया कि अनुराग ने अपनी पत्नी को पीटा था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by विकल चौधरी (@vikal_chaudhary_jaat)


कई एक्टर और कंटेंट क्रिएटर सपोर्ट में उतरे 
एक तरह परिवार ही अनुराग डोभाल का साथ नहीं दे रहा है। लेकिन एक्सीडेंट के बाद कई कंटेंट क्रिएटर, एक्टर उसका सपोर्ट कर रहे हैं। इसमें प्रिंस नरुला, मुनव्वर फारूखी और अभिषेक कुमार जैसे नाम शामिल हैं। प्रिंस और मुनव्वर ने तो अनुराग डोभाल की ट्रोलिंग करने वाले लोगों को जमकर लताड़ा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


अनुराग ने परिवार पर क्या आरोप लगाया था?
यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।' इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया। अब इस यूट्यूबर ने तनाव की स्थिति में अपना एक्सीडेंट कर लिया है। अनुराग के परिवार ने अभी तक इस एक्सीडेंट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed