'ना भी नहाऊं तो मुझ से अच्छी खूशबू आती है'; गंदे पैरों वाली फोटो वायरल होने पर बेनी ब्लैंको ने तोड़ी चुप्पी
Benny Blanco On Hygiene Habits: अभिनेत्री सेलिना गोमेज के पति और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको की 'गंदे पैरों' वाली एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। अब ब्लैंको ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी हाइजीन सबंधी आदतों पर बात की है।
विस्तार
कुछ दिनों पहले बेनी ब्लैंको की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। वे सोफा पर बैठे बात कर रहे थे। तस्वीर में देखा गया कि उनके पैर काफी गंदे थे। बाद में ब्लैंको की पत्नी और चर्चित एक्ट्रेस-सिंगर सेलिना गोमेज ने पति के गंदे पैरों को चूमते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस मूमेंट को लेकर ब्लैंको को काफी ट्रोल किया गया। अब जाकर रिकॉर्ड प्रोड्यूसर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
एड शीरन से पूछा- 'क्या रोज नहाते हो'?
बेनी ब्लैंको ने 'डर्टी फीट' वाला मूमेंट इंटरनेट पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद अपनी हाइजीन संबंधी आदतों के बारे में खुलकर बात की। पीपल के मुताबिक, यह चर्चा पॉडकास्ट 'फ्रेंड्स कीप सीक्रेट्स' के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान हुई, जिसे ब्लैंको को-होस्ट करते हैं। एपिसोड के दौरान ब्लैंको ने एड शीरन से उनके डेली रूटीन के बारे में पूछा, जिसमें यह भी शामिल था कि क्या वे रोज नहाते हैं? इस पर शीरन ने जवाब दिया, 'हां, कभी-कभी दिन में दो बार, असल में ज्यादातर दिन में दो बार'।
ब्लैंको ने बताई अपनी हाइजीन हैबिट
शीरन के जवाब पर ब्लैंको ने हैरानी से रिएक्ट किया और कहा, 'सच में'? फिर शीरन ने मजाक में कहा कि लोग सोच सकते हैं कि उनसे अच्छी खुशबू नहीं आती, जबकि ऐसा नहीं है। शीरन ने मजाक में कहा, 'मुझे लगता है कि मैं भी आपकी तरह हूं। हालांकि, मैं ऐसा दिखता हूं कि मुझसे अच्छी खुशबू नहीं आती, लेकिन असल में आप सबसे अच्छी खुशबू वाले इंसान हैं जिन्हें मैं जानता हूं'। इस पर ब्लैंको ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और अपनी साफ-सफाई की आदतों के बारे में बताया। ब्लैंको ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मुझे पता है, मुझसे अच्छी खुशबू आती है। और, भले ही मैं नहाता न हूं'।
ट्रोल के निशाने पर आ गए थे ब्लैंको
बता दें कि ब्लैंको की हाइजीन संबंधी आदतों को लेकर ऑनलाइन चर्चा 'फ्रेंड्स कीप सीक्रेट्स' के पहले एपिसोड के बाद शुरू हुई थी, जो 24 फरवरी को रिलीज हुआ था। एपिसोड में ब्लैंको को काउच पर बैठे हुए देखा गया। मगर, उनके गंदे पैर कैमरे में दिख रहे थे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उसके पैरों के लुक पर तुरंत कमेंट किया और पैर धोने की सलाह दी। इस वायरल फोटो के बाद ब्लैंको की वाइफ और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। तस्वीर में सेलिना को ब्लैंको के गंदे पैर चूमते देखा गया था। यह फोटो देख लोग और भी हैरान रह गए।
कमेंट
कमेंट X