फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   EK DIN trailer release junaid khan sai pallavi romantic drama film release on 1st May 2026

Ek Din Trailer: फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नजर आई साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक लव स्टोरी

Wed, 11 Mar 2026 01:08 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 11 Mar 2026 01:08 PM IST
सार

Ek Din Trailer Release: आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में जुनैद और साई पल्लवी की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई। 

विज्ञापन
EK DIN trailer release junaid khan sai pallavi romantic drama film release on 1st May 2026
एक दिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का रोमांटिक ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। आमिर खान प्रोडक्शन की इस फिल्म का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज किया गया था। आज 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर निर्माताओं ने फैंस को खुश कर दिया है।

विज्ञापन

निर्माताओं का पोस्ट
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। 'एक दिन' के ट्रेलर को आमिर खान प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ निर्माताओं ने पोस्ट में लिखा, 'कभी-कभी एक दिन भी काफी होता है।' यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या खास है ट्रेलर में
फिल्म 'एक दिन' के ट्रेलर की शुरुआत एक फॉर्च्यून बेल यानी किस्मत की घंटी के सीन से होती है, जिसे बजाकर सभी प्रेमी जोड़े अपनी किस्मत आजमाते हैं, ताकि उन्हें अपना सच्चा प्यार मिल जाए। इस ट्रेलर के सीन में जुनैद भी एक विश मांगते हैं और कहते हैं 'काश मीरा (साई पल्लवी) उनकी हो जाए, फिर चाहे वो सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो।' इसके बाद शुरू होती है फिल्म में साई और जुनैद की लव स्टोरी। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'एक दिन'
'एक दिन' (Ek Din) का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2016 की थाई फिल्म 'वन डे' का रीमेक है। 

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: किस पर आधारित होगी 'भारत भाग्य विधाता', जानें कंगना रनौत की फिल्म के बारे में सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed