फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Usha Mangeshkar feels lonely at home says I lost my two sisters Lata and Asha

'घर में अकेलापन और उदासी महसूस होती है', लता मंगेशकर और आशा भोसले के निधन पर छोटी बहन ने जताया दुख

Sat, 02 May 2026 08:37 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 02 May 2026 08:37 PM IST
सार

Usha Mangeshkar: लता मंगेशकर और आशा भोसले की बहन उषा भोसले ने अपनी बहनों के गुजर जाने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दो बड़ी बहनों को खोने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में एक गहरा खालीपन आ गया है।

विज्ञापन
Usha Mangeshkar feels lonely at home says I lost my two sisters Lata and Asha
उषा मंगेशकर, लता मंगेशकर, आशा भोसले - फोटो : एएनआई, एक्स@FilmHistoryPic

विस्तार

पहले लता मंगेशकर उसके बाद उनकी बहन आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों की छोटी बहन उषा मंगेशकर ने अपनी बड़ी बहनों को खोने के भावनात्मक असर के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि घर में अब जो सन्नाटा है। इससे उन्हें अकेलापन और उदासी महसूस होती है।

विज्ञापन

बहनों के गुजरने का है गम
मुंबई में 18वें न्यूजमेकर्स अवार्ड्स 2026 के मौके पर एएनआई से बातचीत में उषा ने कहा 'मेरी बड़ी बहन गुजर गईं। मैंने पिछले आठ वर्षों में अपनी दो बड़ी बहनों को खो दिया है। यह मेरे लिए और पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। देश ने एक महान सिंगर को खो दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए घर में लगता है अकेलापन
अपनी यादों को ताजा करते हुए उषा ने आगे कहा, 'मेरे पास बहुत सारी यादें हैं। हम बचपन से ही साथ रहे हैं। अब मुझे घर में बहुत अकेलापन और उदासी महसूस होती है।' उन्होंने यह भी बताया कि अपने दुख के बावजूद, उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया, क्योंकि दुख में घर के अंदर रहना मुश्किल हो गया था। इस नुकसान से उबरने के लिए उन्हें माहौल में बदलाव की जरूरत थी।
विज्ञापन

Usha Mangeshkar feels lonely at home says I lost my two sisters Lata and Asha
दिवंगत गायिका आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
आशा भोसले ने कब ली आखिरी सांस?
आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में हुआ था। दिल और सांस से जुड़ी दिक्कतों के बाद उन्हें 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशा भोसले का करियर आठ दशकों से ज्यादा लंबा रहा। उन्हें 2008 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Diljit Dosanjh: ‘यह शरीर और दुनिया छोड़ चुका हूं’, दिलजीत दोसांझ बोले- ‘मौत से नहीं डरता’; फैंस की बढ़ी चिंता

 

Usha Mangeshkar feels lonely at home says I lost my two sisters Lata and Asha
दिवंगत गायिका लता मंगेशकर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कब हुआ लता मंगेशकर का निधन?
लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी, 2022 को 92 साल की उम्र में हुआ था। कोविड-19 और निमोनिया से जुड़ी दिक्कतों के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनका निधन हो गया। उन्हें 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, साथ ही अपने करियर के दौरान उन्हें तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed