सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ustad Amjad Ali Khan Reaction To Winning First Grammy Award With Sons Talk About Collaboration With Dalai Lama

दलाई लामा की ऑडियो एल्बम को मिला ग्रैमी, सरोद वादक अमजद अली खान का क्या रहा योगदान? अवॉर्ड मिलने पर जताया आभार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Feb 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Amjad Ali Khan Reaction After Winning First Grammy Award: दलाई लामा को एल्बम ‘मेडिटेशन्स : द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलिनेस द दलाई लामा’ के पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। इस एल्बम के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत के नामी सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके दो बेटे भी जुड़े थे। हाल ही में इस एल्बम के ग्रैमी जीतने पर उस्ताद अमजद अली खान ने आभार व्यक्त किया है।

Ustad Amjad Ali Khan Reaction To Winning First Grammy Award With Sons Talk About Collaboration With Dalai Lama
दलाई लामा, सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दलाई लामा ने 90 वर्ष की उम्र में अपने एल्बम 'मेडिटेशन्स' के लिए पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता। यह ग्रैमी भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए भी मायने रखता है। दरअसल, इस एल्बम के साथ सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके दो बेटे अमान अली बंगश और अयान अली बंगश से जुड़े थे। जब एल्बम ‘मेडिटेशन्स : द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलिनेस द दलाई लामा’ ग्रैमी मिला तो वह भी काफी खुश हुए। जानिए, इस सम्मान को लेकर वह क्या बोले? 

Trending Videos


दलाई लामा से 90 वर्ष की आयु में जीता ग्रैमी
एल्बम ‘मेडिटेशन्स : द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलिनेस द दलाई लामा’ ने बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में ग्रैमी पुरस्कार जीता। यह भारत के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। 14वें दलाई लामा 90 वर्ष की आयु में पहली बार ग्रैमी विजेता बने। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दलाई लामा को इस एल्बम के लिए सम्मानित किया गया है। वह लंबे अरसे से भारत में रह रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सरोद वादक उस्ताद अमजद अली ने जाहिर की खुशी 
सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने अपने बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ मिलकर 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' एल्बम में संगीत दिया है। इस एल्बम के ग्रैमी अवार्ड जीतने पर उस्ताद अमजद अली खान ने कहा, ‘एक परिवार के रूप में हम दलाई लामा के साथ एल्बम 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' पर काम करने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। दलाई लामा कई वर्षों से हमारे मार्गदर्शक रहे हैं, शांति और करुणा, आशा का उनका संदेश न केवल हमारे संगीत को बल्कि हमारे जीवन को भी प्रेरित करता रहता है। हम इस महान सम्मान के लिए दलाई लामा को हार्दिक बधाई देते हैं।’ 

अमजद अली के बेटों ने ग्रैमी अवाॅर्ड मिलने को यादगार बताया
उस्ताद अमजद अली के दोनों बेटों ने भी ग्रैमी मिलने पर खुशी जाहिर की। अमान अली बंगश ने कहा, ‘दलाई लामा जी के विचारों को संगीत के साथ सुनना हमारे लिए बहुत भावुक और दिल छू लेने वाला अनुभव रहा। इसने हमें फिर से याद दिलाया कि कला में इंसान की आत्मा को ऊपर उठाने की कितनी बड़ी ताकत होती है। अपने प्रिय सहयोगी कबीर सहगल के साथ इस एल्बम को बनाना हमारे लिए खुशी और सम्मान दोनों की बात रही। यह सचमुच हमारे लिए एक बहुत खास और यादगार पल है।'
वहीं अयान अली बंगश ने कहा, ‘कई अद्भुत कलाकारों के योगदान के साथ मिलकर हमने एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाने की कोशिश की है। जिसमें दलाई लामा के विचार शामिल हैं। हम हर उस कलाकार के दिल से आभारी हैं, जिन्होंने इस काम के लिए अपनी आवाज, अपनी भावना और अपनी क्रिएटिविटी दी।’ वह आगे कहते हैं, ‘हम खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें दलाई लामा के साथ इस एल्बम का हिस्सा बनने का मौका मिला।’ 
बौद्ध गुरू दलाई लामा ने भी अपनी एल्बम ‘मेडिटेशन्स : द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलिनेस द दलाई लामा’ को ग्रैमी अवॉर्ड दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed