हनुमान जयंती पर 'वाराणसी' के मेकर्स ने किया खास ट्वीट, हनुमान जी को लेकर लिखी ये खास बात
Varanasi: हनुमान जयंती के मौके पर 'वाराणसी' के मेकर्स ने एक खास ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने हनुमान जी को लेकर एक खास बात लिखी है।
विस्तार
'वाराणसी' के मेकर्स ने हाल ही में एक्स पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। यह क्लिप 'वाराणसी' के पहले लुक की है। इसमें हनुमान की झलक दिख रही है। इसके कैप्शन में मेकर्स ने लिखा है 'अपने भीतर की शक्ति का उत्सव मनाएं। उस भक्ति का उत्सव मनाएं जो पहाड़ों को भी हिला देती है।' कई यूजर्स ने मेकर्स को भी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।
Celebrate the power within.
— Varanasi (@VaranasiMovie) April 2, 2026
Celebrate the devotion that moves mountains.
And build them if needed. 🚩🚩🚩🚩🏹#HANUMANJAYANTI #Varanasi pic.twitter.com/yCFLPzMVpl
आपको बता दें कि पिछले साल 15 नवंबर को हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के लाइव इवेंट में इसका टीजर लॉन्च किया गया था। 'वाराणसी' के टीजर की शुरुआत वाराणसी नगरी की झलक से हुई। इसमें कई ऋषि हवन करते हुए नजर आए। इसमें बहुत सारे जानवरों की झलकी दिखी थी। यहीं एक वानर को दिखाने के बाद हनुमान की झलक दिखी। इसके बाद हनुमान को लंका जलाते हुए एक मोशन पोस्टर के रूप में दिखाया गया। इसमें हनुमान को पर्वत उठाते हुए दिखाया गया था।
दारा सिंह से लेकर तेजा सज्जा और दानिश अख्तर तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया हनुमान का किरदार
फिल्म के टीजर को ग्लोबट्रॉटर इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। इस दौरान महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और खुद राजामौली मौजूद थे।
ख्याल रहे कि फिल्ममेकर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' साल 2027 में रिलीज होने वाली है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में होंगे।