{"_id":"6628bd69e420dccbe8046e27","slug":"varun-dhawan-37th-birthday-cake-cutting-with-mom-karuna-pet-dog-joey-enjoyed-actor-teases-new-movie-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan Birthday: 37वें जन्मदिन पर वरुण धवन ने मां के साथ काटा केक, मां ने बेटे पर जमकर लुटाया प्यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun Dhawan Birthday: 37वें जन्मदिन पर वरुण धवन ने मां के साथ काटा केक, मां ने बेटे पर जमकर लुटाया प्यार
Wed, 24 Apr 2024 01:40 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:40 PM IST
सार
अभिनेता वरुण धवन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। साथ ही अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में भी कुछ खास हिंट दी है।
विज्ञापन
अपनी मां के साथ वरुण धवन
- फोटो : अपनी मां के साथ वरुण धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का आज 37वां जन्मदिन है। उनका यह साल काफी शानदार होने वाला है क्योंकि इस साल उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इस साल वरुण पापा भी बनने वाले हैं। जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। वरुण ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। वरुण के बर्थडे पर इन सभी फोटोज को देखकर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
जन्मदिन पर वरुण ने शेयर की फोटोज
वरुण ने कुछ ही घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी जन्मदिन की कुछ लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं। वरुण का पूरा इंस्टाग्राम बर्थ डे की बधाइयों से भर गया है। फैंस लगातार उन्हें मैसेज कर रहे हैं। एक फोटो में वरुण केक के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, उनके पीछे हैप्पी बर्थ डे का टेक्स दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी फोटो में वरुण अपनी मां करुणा को गले लगाते नजर आ रहे हैं। तीसरी फोटो में वरुण की भांजी नियारा घर के मंदिर में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं साथ ही उनका पेट डॉग जोई भी नजर आ रहा है। आखरी फोटो में वरुण अपनी पूरी फैमली के साथ डिनर करते दिखाई दे रहे हैं। डाइनिंग टेबल पर रखी बिरयानी से लग रहा है कि यह खासतौर पर वरुण के लिए ही बनाई गई है।
विज्ञापन
वरुण का खास कैप्शन
वरुण ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के साथ ही एक लंबा और प्यारा नोट लिखा। वरुण ने लिखा, ''ढ़ेर सारी बधाइयों और प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'' इसके साथ ही वरुण ने लिखा,''पीएस- मैंने बहुत थोड़ा सा केक खाया है क्योंकि मैंने नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।''
वर्कफ्रंट
वरुण धवन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता फिल्म बेबी जॉन, नो एंट्री 2, भेड़िया 2, स्त्री 2 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे। इन सभी फिल्मों के अलावा वरुण सिटाडेल-हनी बनी वेब सीरीज से भी धमाल मचाएंगे।

View this post on Instagram