'है जवानी...' के सेट पर वरुण धवन ने मृणाल के सिर पर फोड़ दिया था अंडा; अमर उजाला संवाद में सुनाए सेट के किस्से
Varun Dhawan-Mrunal at Amar Ujala Samwad 2026: वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अमर उजाला के लखनऊ में आयोजित वैचारिक कार्यक्रम संवाद में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ किस्से साझा किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। हाल ही में लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद में वरुण धवन और मृणाल ने शिरकत की। इस दौरान दोनों सितारों ने फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ मजेदार किस्से साझा किया।
वरुण धवन ने मृणाल के सिर पर फोड़ा था अंडा
वरुण धवन और मृणाल से जब फिल्म में साथ काम करने का अनुभव पूछा गया तो मृणाल ने बताया कि वरुण धवन काफी शरारती हैं। सेट पर भी उन्होंने काफी शरारतें कीं। मृणाल ने वरुण से जुड़ा ऐसा ही किस्सा सुनाते हुए कहा कि उन्होंने उनके सिर पर अंडा फोड़ दिया था। मृणाल ने कहा, 'ये एक सीन कर रहे थे। मुझे लगा केक बेक कर रहे हैं। इन्होंने मेरे सिर पर पूरा अंडा फेंक दिया। अगले दिन इनका रोमांटिक सीन था मेरे साथ तो इन्हीं को झेलना पड़ा'।
वरुण और मृणाल के चक्कर में पूजा हेगड़े पर पड़ी डांट
वहीं, वरुण धवन और मृणाल ठाकुर ने अपनी शैतानियों को लेकर कहा कि पूजा हेगड़े को उन दोनों की वजह से डांट पड़ती थी। एक्टर ने कहा, 'बेचारी पूजा हेगड़े हमारी वजह से फंसती थी। हम शैतानी करते थे और सेट पर डांट उसे पड़ती थी'। वरुण से जब पूछा गया कि फिल्म के डायरेक्टर क्योंकि आपके पापा भी हैं तो कैसा लगा सेट पर? इसका उन्होंने काफी खूबसूरत जवाब दिया।
पिता डेविड धवन के लिए कही ये बात
वरुण धवन ने कहा, 'मेरी उनके साथ (पिता डेविड धवन) चौथी फिल्म है। मुझे तो पता है कि मम्मी तक भी शिकायत जाएगी। लेकिन, मुझे लगता है कि मेरा सौभाग्य है कि मैं ऐसे डायरेक्टर के साथ काम कर रहा हूं, जिनकी 80 फीसदी फिल्में सफल रही हैं। वो हमेशा कहते हैं कि चलती गाड़ी का बोनट नहीं खोलना चाहिए। वो आम आदमी के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं, ताकि वो दो तीन घंटे के लिए सब भूल जाएं। एंटरटेनमेंट मिले। बता दें कि इससे पहले वरुण अपने पिता के साथ में 'मै तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' में काम कर चुके हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
मृणाल से जब पूछा गया कि पूजा हेगड़े के साथ आपकी केमिस्ट्री कैसी रही? इस पर उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छी रही। वरुण बहुत शैतानी करते थे सेट पर। वे जानकर मुझे पूजा और उसे मृणाल बुलाते थे, ताकि हममें लड़ाई हो। मगर, हमारी बॉन्डिंग इतनी अच्छी थी कि ऐसा कुछ नहीं हुआ'। वरुण धवन से जब पूछा गया कि इस फिल्म को क्यों देखें? इस पर अभिनेता ने कहा, 'यह फिल्म (है जवानी तो इश्क होना है) एक साधारण रिलेशनशिप के बारे में नहीं है। न ही दो शादी हुई है। न दो बच्चे हैं। ट्रेलर आएगा तो यह मिस्ट्री खुल जाएगी'। बता दें कि यह फिल्म 05 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।