फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan Janhvi Kapoor upcoming film Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari join by Rohit Saraf Sanya Malhotra

SSKTK: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नया अपडेट, दो स्टार्स की हुई एंट्री

Tue, 30 Apr 2024 11:51 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 30 Apr 2024 11:51 AM IST
सार

निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में एक नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के बाद दो नए कलाकारों की एंट्री हो गई है।

विज्ञापन
Varun Dhawan Janhvi Kapoor upcoming film Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari join by Rohit Saraf Sanya Malhotra
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रोमांस और भरपूर मनोरंजन से भरी होगी। निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म में जान्हवी कपूर और वरुण धवन अहम किरदार में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें भरपूर मनोरंजन के साथ प्यार, तकरार और खूब सारी मस्ती देखने को मिलेगी। अब इस फिल्म में दो नए चेहरे जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी थी फिल्म की जानकारी
मीडिया सूत्रों की माने तो इस फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ का काफी मजेदार रोल होगा। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और मुंबई में होगी। यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म की घोषणा एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ 22 फरवरी 2024 को की गई थी। इस पोस्ट में लिखा था, ''आपका सनी संस्कारी अपनी तुलसी कुमारी को लेने के लिए रास्ते में है।''
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)



फिल्म की शूटिंग
इस फिल्म में वरुण धवन सनी संस्कारी की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर तुलसी कुमारी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म से पहले भी वरुण और जान्हवी एक साथ फिल्म 'बवाल' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद भी आई थी। दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। एक बार फिर से जान्हवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

रोहित और सान्या की आगामी फिल्म
रोहित जल्द ही ओटीटी रिलीज 'मिसमैच्ड 3' के अलावा एक रोमांटिक कॉमेडी 'इश्क विश्क रिबाउंड' की थिएट्रिकल रिलीज के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में उन्हें जिबरान खान, पश्मीना रोशन और नैना ग्रेवाल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा जाएगा। निपुण अधिकारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सान्या 'मिसेज' में नजर आएंगी, जिसे हवाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 और टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने पति करण को रोमांटिक अंदाज में विश की 8वीं शादी की सालगिरह, साझा किया क्यूट नोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed