फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan Keerthy Suresh starrer Baby John first song Nain Matakka is Out in Diljit Dosanjh voice

Nain Matakka Song Out: 'बेबी जॉन' का गाना 'नैन मटक्का' हुआ रिलीज, वरुण-कीर्ति की केमिस्ट्री के फैंस हुए दीवाने

Mon, 25 Nov 2024 02:21 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 25 Nov 2024 02:21 PM IST
सार


Baby John Nain Matakka Song Out: आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' से वरुण धवन और कीर्ति सुरेश का पहला गाना नैन मटक्का रिलीज हो गया है, जिसे काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Varun Dhawan Keerthy Suresh starrer Baby John first song Nain Matakka is Out in Diljit Dosanjh voice
वरुण धवन-कीर्ति सुरेश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अब इस फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने नैन मटक्का को रिलीज कर दिया है। ये गाना न्यू ईयर को लेकर शुरु होने वाले पार्टी सीजन के लिए परफेक्ट विकल्प है। वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के सिजलिंग डांस मूव्स ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। दिलजीत दोसांझ और दीक्षिता वेंकडेसन का यह गाना इस सीजन के लिए बिलकुल सटीक लगता है।

विज्ञापन


नैन मटक्का में दिखी वरुण-कीर्ति की शानदार केमिस्ट्री
इरशाद कामिल द्वारा लिखे और एस. थमन द्वारा कंपोज किए गए गाने ने रिलीज होने के साथ ही सुर्खियां बटोरी हैं। गाने में वरुण और कीर्ति के बीच की केमिस्ट्री काफी कमाल लग रही है। इसके अलावा वीडियो में दिलजीत दोसांझ की मौजूदगी भी फैंस को उत्साहित कर रही है। वरुण धवन ने इस गाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,"इतना अच्छा वाइब, यह आपको ट्राइब के साथ थिरकने पर मजबूर कर देगा, बेबी। बेबी जॉन का पहला गाना नैन मटक्का अब रिलीज हो गया है। थमन का म्यूजिकल। बेबी जॉन इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में, 25 दिसंबर 2024 को आ रही है।" 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood Films: 'रब ने बना दी जोड़ी' से 'मनमर्जियां' तक, अमृतसर में हुई इन फिल्मों की शूटिंग
थमन की पहली सोलो हिंदी फिल्म है 'बेबी जॉन'
रिलीज होते ही फैंस को ये गाना काफी ज्यादा पसंद आया है। फैंस इस गाने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वाकई धमाकेदार गाना है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, वरुण, कीर्ति, थमन, दिलजीत एक साथ मतलब ब्लॉकबस्टर। बताते चलें कि थमन द्वारा रचित बेबी जॉन का साउंड ट्रैक उनका पहला सोलो हिंदी फिल्म काम है। इस महीने की शुरुआत में निर्माताओं द्वारा बेबी जॉन का टीजर जारी किया गया था, जिसे काफी साकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। 
Aditi Sharma Baby Girl: 'कथा अनकही' फेम अदिति के घर आई नन्ही परी, दूसरी संतान के रूप में बिटिया को दिया जन्म
25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, 'बेबी जॉन' का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो के बैनर तले उन्होंने फिल्म का निर्माण किया है, जो इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म इस साल 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के अलावा जैकी श्रॉफ, वामिक गब्बी आदि कलाकार भी नजर आएंगे। 

Bigg Boss18: वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी एडिन को किसने डराया भूत बनकर, जानिए आज रात क्या होगा बिग बॉस में?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed