{"_id":"667be8455b10f38c3b0e9ccb","slug":"varun-dhawan-keerthy-suresh-starrer-baby-john-will-clash-with-aamir-khan-starrer-movie-sitaare-zameen-par-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baby John: आखिरकार सामने आ गई 'बेबी जॉन' की रिलीज डेट, इस बड़े अभिनेता की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Baby John: आखिरकार सामने आ गई 'बेबी जॉन' की रिलीज डेट, इस बड़े अभिनेता की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
Wed, 26 Jun 2024 03:38 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:38 PM IST
सार
वरुण धवन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। रिलीज डेट के सामने आते ही साफ हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े अभिनेता की फिल्म से टकराने वाली है।
विज्ञापन
बेबी जॉन पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर 'बेबी जॉन' इस साल बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि,इस दौरान फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लगातार संशय बना रहा। फिल्म को पहले इस साल यानी 2024 की शुरुआत में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। हालांकि, अब निर्माताओं की तरफ से अभिनेता के फैंस के लिए उत्साहित कर देने वाली जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
रिलीज डेट की घोषणा के साथ 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर जारी
आज, 26 जून को निर्माताओं ने फिल्म को लेकर एक नई घोषणा की है। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्य अभिनेता वरुण धवन का एक नया पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में वह लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिनेता ने हाथ में एक चाकू पकड़ा हुआ है और हथियार लिए भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। अभिनेता के फैंस इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा भी की गई है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इन सितारों ने पिता नहीं मां का सरनेम लगाया साथ
आमिर खान से टकराएंगे वरुण धवन
टीम द्वारा जारी किए गए पोस्टर में नई रिलीज की तारीख का खुलासा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म 25 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, "इस साल क्रिसमस और भी मजेदार हो गया है। बेबी जॉन 25 दिसंबर को रिलीज होगी, इसके लिए तैयार हो जाइए।" इस पोस्ट में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी सहित बाकी कलाकारों और क्रू के सदस्यों को में टैग किया गया है। अब चूंकि फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है, जिसका मतलब है कि यह फिल्म आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' से टकराएगी, जो क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
शाहिद की इस हिट फिल्म में काम करने से चूक गए थे अर्जुन कपूर
कीर्ति सुरेश का होगा बॉलीवुड डेब्यू
बेबी जॉन में वरुण धवन का एक्शन अवतार नजर आने वाला है। इस फिल्म को लेकर एक बार वरुण ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था कि यह उनके करियर की सबसे कठिन शूटिंग में से एक है। बेबी जॉन' फिल्म मुराद खेतानी और एटली का संयुक्त प्रयास है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ ही इसमें वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी दमदार किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म से कीर्ती सुरेश बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज, एटली के ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले हो रहा है।
Anshula Kapoor: भाई अर्जुन के जन्मदिन पर अंशुला ने लिखा प्यारा नोट, बोलीं- मेरे नंबर वन, आपकी चिंताएं दूर हों