{"_id":"669cd89cd51aae6dd406fe4c","slug":"varun-dhawan-mrunal-thakur-wrap-first-schedule-of-david-dhawan-comic-caper-actor-injury-during-filming-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई खत्म, सेट पर घायल हुए वरुण धवन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun Dhawan: डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई खत्म, सेट पर घायल हुए वरुण धवन
Sun, 21 Jul 2024 03:20 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:20 PM IST
सार
निर्देशक डेविड धवन और उनके बेटे और अभिनेता वरुण धवन एक और धमाकेदार कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के पहले शैड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। लेकिन अफसोस की बात है कि शूटिंग के दौरान वरुण धवन को चोट लग गई है।
विज्ञापन
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' के अलावा कई बेहतरीन फिल्मों में एक साथ काम कर चुके निर्देशक डेविड धवन और उनके बेटे और अभिनेता वरुण धवन एक और धमाकेदार कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण कॉमिक कैपर में अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ काम कर रहे हैं, जिसके पहले शैड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन वरुण के प्रशंसकों के लिए एक दुख भरी खबर यह है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वरण को चोट लग गई है।
पहले 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग करेंगे खत्म
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, इस फिल्म का पहला शैड्यूल खत्म हो चुका है और इसका दूसरा शैड्यूल नवंबर में शुरू होगा क्योंकि इस फिल्म को करने से पहले वरुण अपनी एक और आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग पूरी करेंगे। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। हालांकि वरुण और जान्हवी की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म 'बवाल' में काफी पसंद किया था।
वरुण को लगी चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन की कॉमिक कैपर की पहली शूटिंग मुंबई में पूरी हो गई है। लेकिन अफसोस की बात की शूटिंग के दौरान वरुण धवन को गहरी चोट लग गई है। दरअसल, शूटिंग के दौरान वरुण की पसलियों में चोट भी लग गई है।
विज्ञापन
पहली बार नजर आएगी वरुण और मृणाल की जोड़ी
आगामी, बहुप्रतीक्षित फिल्म में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर पहली बार एक साथ नजर आएंगे। मृणाल, जिन्होंने 'सुपर 30', 'जर्सी', और 'हाय नन्ना' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से दर्शकों को प्रभावित किया है, उनसे वरुण के साथ हिट जोड़ी बनाने की उम्मीद है। बता दें टिप्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। यह एक लव ट्राएंगल फिल्म होगी। इस फिल्म में मनीष पॉल भी नजर आ सकते हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को रिलीज हो सकती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन 'बेबी जॉन' एक एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म तमिल फिल्म 'थेरी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। वरुण की यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में वरुण के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे। इसे एटली, प्रिया एटली, ज्योति देशपांडे और मुराद खेतानी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है।