Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Varun Dhawan ready to start for dad and director David Dhawan Rom Com In November Goa Schedule as per report
{"_id":"671085f3f43173fdd6010578","slug":"varun-dhawan-ready-to-start-for-dad-and-director-david-dhawan-rom-com-in-november-goa-schedule-as-per-report-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: नवंबर में शुरू करेंगे पिता डेविड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग? वरुण धवन का गोवा शेड्यूल तय","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun Dhawan: नवंबर में शुरू करेंगे पिता डेविड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग? वरुण धवन का गोवा शेड्यूल तय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:05 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बन्नी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वरुण के साथ इस सीरीज में सामंथा रुथ प्रभु धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी। इस सीरीज के अलावा वरुण इन दिनों एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन-डेविड धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बन्नी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वरुण के साथ इस सीरीज में सामंथा रुथ प्रभु धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी। इस सीरीज के अलावा वरुण इन दिनों एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' बताया जा रहा है।
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
रोमांटिक फिल्म का नाम होगा..
रोमांटिक-कॉमेडी और एक्शन फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जदह बना चुके वरुण धवन लगातार कई फिल्मों में नजर आ रहे हैं। उनकी कई आगामी फिल्में हैं, जिनका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि वरुण अपने प्रशंसकों के पसंदीदा अभिनेता हैं और उनके बीच अपनी खास जगह रखते हैं। वरुण इस समय सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। उनके पास बेबी जॉन से लेकर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी तक कई फिल्में हैं। हो सकता है कि अब नरुण नवंबर में अपने पिता और फिल्म निर्देशक डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी का गोवा शेड्यूल शुरू करेंगे। इस फिल्म का नाम है जवानी तो इश्क होना है बताया जा रहा है।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
गोवा में होगी शूटिंग
वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग 6 नवंबर को गोवा में शुरू होगी। गोवा शेड्यूल के बाद, डेविड ने मुंबई में एक महीने का कार्यक्रम तय किया है। महबूब स्टूडियो में एक सेट बनाया जाएगा, जहां वे दिसंबर के बीच तक इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। हो सकता है कि अगले साल की शुरुआत में इसके कुछ सींस की शूटिंग विदेशी में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
फिल्म है जवानी तो इश्क होना है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रमेश तौरानी के प्रोडक्शन की इस फिल्म का नाम है जवानी तो इश्क होना है रखा गया है। यह एक अनोखा शीर्षक है, जो उस दुनिया से मेल खाता है जिसे डेविड धवन वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और श्रीलेला के साथ बनाना चाहते हैं। यह तीनों के प्रेम त्रिकोण के साथ एक मजेदार पारिवारिक मनोरंजन फिल्म साबित होगी।
Alia Bhatt: बेटी राहा कपूर को अपनी और रणबीर की ये खास फिल्म दिखाना चाहती हैं आलिया भट्ट, बोलीं- गर्व नहीं है..
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक डेविड धवन की सभी कॉमेडी फिल्मों की तरह, यह भी शानदार कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें वरुण धवन फिर से कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में वरुण की प्रेमिका की भूमिका निभाने के लिए श्रीलीला को चुना गया है। काम की बात करें तो वरुण धवन सामंथा रूथ प्रभु के साथ सिटाडेल में नजर आएंगे। राज और डीके द्वारा निर्देशित, सिटाडेल इसी नाम की अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का भारतीय रूपांतरण है, जिसे निर्देशक जोड़ी, रुसो ब्रदर्स ने बनाया था। यह सीरीज 7 नवंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
Jigra Collection Day 6: क्या आलिया की बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम कलेक्शन करने वाली फिल्म बनेगी जिगरा? पढ़िए क्यों
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।