Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jigra box office collection day 6 Alia Bhatt film low on wednesday lowest lifetime collection as per report
{"_id":"67107e73fa883db34e08960c","slug":"jigra-box-office-collection-day-6-alia-bhatt-film-low-on-wednesday-lowest-lifetime-collection-as-per-report-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jigra Collection Day 6: क्या आलिया की बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम कलेक्शन करने वाली फिल्म बनेगी जिगरा? पढ़िए क्यों","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jigra Collection Day 6: क्या आलिया की बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम कलेक्शन करने वाली फिल्म बनेगी जिगरा? पढ़िए क्यों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:36 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को आज रिलीज हुए पूरे सात दिन हो गए हैं। 6 दिनों में अब तक फिल्म ने 21 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो आलिया की फिल्म से बेहतर कमाई की है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन निराशाजनक रहा है और उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड में इन फिल्मों की कमाई में सुधार होगा।
विज्ञापन
1 of 5
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को आज रिलीज हुए पूरे सात दिन हो गए हैं। 6 दिनों में अब तक फिल्म ने 21 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो आलिया की फिल्म से बेहतर कमाई की है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन निराशाजनक रहा है और उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड में इन फिल्मों की कमाई में सुधार होगा।
2 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो-जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, rajkummar_rao
1 नवंबर तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, तब तक जिगरा और विक्की विद्या.. के कलेक्शन में बढ़ोतरी की संभावना दिखाई दे रही है, क्योंकि बीच में वीकेंड भी है, जिससे दोनों ही फिल्मों को फायदा हो सकता है। जिगरा में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया और वेदांग ने भाई-बहन के रिश्ते को बखूबी निभाया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो फिल्म ने लगभग 4.5 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई की थी, जो अच्छी थी, लेकिन जिस तरह से फिल्म की कमाई हर दिन धीरे-धीरे कम होती जा रही है, ऐसा लगता है कि अब दर्शकों ने भी फिल्म को नकार दिया है।
3 of 5
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
'जिगरा' ने तीन दिन के ओपनिंग वीकेंड में लगभग 16.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद, सोमवार से फिल्म ने हर दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई शुरू कर दी। Sacnilk के अनुसार, बुधवार को तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.25 करोड़ रुपये हो गया था। इसलिए इस फिल्म का कुल कलेक्शन 21.10 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो-जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, rajkummar_rao
हो सकता है की आने वाले वीकेंड में इसकी कमाई में उछाल देखने को मिले। जिगरा के मुकाबले राजकुमार राव स्टारर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के साथ रिलीज हुई थी, जिसने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है और अब तक राजकुमार और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने 25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो-जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, rajkummar_rao
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।