Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनेंगी ये अभिनेत्री, कार्तिक ने रिलीज डेट का भी किया एलान
कार्तिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'मंजुलिका' के किरदार को लेकर अभिनेत्री के नाम का खुलासा किया है। इसके साथ ही, अभिनेता ने फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'मंजुलिका' की भूमिका में नजर आएंगी विद्या
कार्तिक ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन 'मेरे ढोलना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'मंजुलिका भूलभुलैया की दुनिया में वापस आ रही है, मैं विद्या का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। 'भूल भुलैया 3' इस दिवाली पर धूम मचने वाली है'
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bhakshak: निर्देशक ने भक्षक की शूटिंग से पहले भूमि पेडनेकर से कही थी यह बड़ी बात, वीडियो साझा कर किया खुलासा
सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वर्ष 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन मंजुलिका के रोल में नजर आई थीं। लेकिन, इसके सीक्वल में अक्षय कुमार को कार्तिक ने रिप्लेस कर दिया। वहीं, विद्या बालन भी नजर नहीं आईं। 'भूल भुलैया 2' में तब्बू और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। विद्या बालन की फिल्म में वापसी पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार, वापसी हो गई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये हुई ना वापसी।' एक अन्य ने लिखा, 'अब होगी फिल्म ब्लॉकबस्टर।'
दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
वर्ष 2007 में आई अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद कार्तिक आर्यन अभिनीत 'भूल भुलैया 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म में रुह बाबा के रूप में कार्तिक खूब छाए। अब देखना दिलचस्प होगा की तीसरे पार्ट में दर्शकों को क्या खास मिलता है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को रातोंरात मिली शोहरत, फिर हो गए गुमनामी के शिकार