Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   viral video Diljit Dosanjh touches Daddy Yankee mother feet user surprised

दिलजीत दोसांझ: परफॉर्मेंस के बाद सिंगर ने इस काम से जीता फैंस का दिल, यूजर्स बोले- संस्कार बेमिसाल हैं

Fri, 13 Nov 2026 06:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

  • हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स में प्रस्तुति दी है।
  • अगले साल दिलजीत 2027 में कोचेला के मंच पर वापसी करने वाले हैं। 
  • वह 'ऑरा इंडिया टूर' में भी व्यस्त हैं। इसके तहत वह 15 नवंबर को इंदौर में परफॉर्म करेंगे।

विज्ञापन
viral video Diljit Dosanjh touches Daddy Yankee mother feet user surprised
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी गायक अपने 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने इंटरनेट पर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स के दौरान बैकस्टेज का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिलजीत 'प्यूर्टो रिकान' स्टार डैडी यांकी की मां, रोजा रोड्रिगेज के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल क्लिप में क्या है?
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि जब डैडी यांकी ने लास वेगास के MGM ग्रैंड गार्डन एरिना में अपनी मां से दिलजीत को मिलवाया। उनसे मिलते ही, दिलजीत ने झुककर उनके पैर छुए। इस व्यवहार को देखकर रोजा हैरान रह गईं। इसके साथ वह काफी भावुक भी हो गईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपना हाथ अपने सीने पर रखा। इसके बाद डैडी यांकी खुशी से दिलजीत का नाम पुकारते और उनका अभिवादन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

viral video Diljit Dosanjh touches Daddy Yankee mother feet user surprised
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने की गायक की तारीफ
सोशल मीडिया यूजर्स ने गायक की खूब तारीफ की है कि दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिकल स्टेज में से एक पर होने के बावजूद, उन्होंने अपने पंजाबी संस्कारों को नहीं छोड़ा। एक्स पर एक यूजर ने लिखा 'ग्लोबल स्टेज पर शुद्ध पंजाबी संस्कार। डैडी यांकी ने अपनी मां को दिलजीत दोसांझ से मिलवाया। दिलजीत ने तुरंत पारंपरिक भारतीय तरीके से उनके पैर छुए। चाहे शोहरत कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए, संस्कार बेमिसाल हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सम्मान जताने का एक बहुत ही सुंदर तरीका! दिलजीत दोसांझ ने डैडी यांकी की मां के पैर छुए! यह पंजाबी और भारतीय संस्कारों को दर्शाता है।' कई दूसरे यूजर्स ने दिलजीत के इस काम की तारीफ की है।
विज्ञापन

दिलजीत ने डैडी यांकी के साथ परफॉर्म किया
यह वाकया 12 नवंबर को लैटिन ग्रैमी अवार्ड्स के 27वें संस्करण के दौरान हुआ। इस समारोह में दिलजीत ने इतिहास रच दिया। वह यहां परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए। डैडी यांकी के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते हुए, दोनों ने अपने हाल ही में रिलीज हुए द्विभाषी गाने 'पोकिटो' पर शानदार प्रस्तुति दी। इसमें पंजाबी और लैटिन बीट्स का बेहतरीन मिश्रण था।

viral video Diljit Dosanjh touches Daddy Yankee mother feet user surprised
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत का वर्कफ्रंट
  • अपनी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और नाम जोड़ते हुए, दिलजीत 2027 में कोचेला के मंच पर वापसी करने जा रहे हैं। 
  • इस हफ्ते की शुरुआत में जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक वह 9 अप्रैल और 16 अप्रैल को परफॉर्म करेंगे।
  • यह इस फेस्टिवल में उनकी दूसरी उपस्थिति होगी। इससे पहले अप्रैल 2023 में उन्होंने यहां परफॉर्म किया था। 
  • दिलजीत फिलहाल अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' में व्यस्त हैं, जिसकी शुरुआत 30 अक्तूबर को दिल्ली से हुई थी। 
  • कई शहरों में सफल शो करने के बाद, अब वे 15 नवंबर को इंदौर में परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed