Kajol: बड़े पर्दे से निकलर जल्द वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगी काजोल, 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' के साथ मिलाया हाथ
फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाने वाली बॉलीवुड की मशहूर काजोल अब अपने करियर को एक पायदान ऊपर ले जा रही हैं। समय के साथ कदम से कदम बढ़ाकर चलने वाली काजोल अब ओटीटी वेब सीरीज का रुख कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी इस समय बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय का हुनर दिखा रहे हैं। कई सितारों के डूबते करियर को ओटीटी ने सहारा देते हुए थाम लिया है। बॉबी देओल से लेकर अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी तक वेब सीरीज में काम करके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहे हैं और कुछ इन दिनों ओटीटी पर अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर अपने ओटीटी प्रॉजेक्ट की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, वहीं इस लिस्ट में अब मशहूर अभिनेत्री काजोल का भी नाम शामिल होने जा रहा है। अभिनेत्री जल्द ही 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर अपना वेब सीरीज डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
नए अवतार में नजर आएंगी काजोल
फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाने वाली बॉलीवुड की मशहूर काजोल अब अपने करियर को एक पायदान ऊपर ले जा रही हैं। जी हां, समय के साथ कदम से कदम बढ़ाकर चलने वाली काजोल अब ओटीटी वेब सीरीज का रुख कर रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर अपनी एक नई यात्रा शुरू करने जा रही हैं। वह इस आगामी हॉटस्टार स्पेशल सीरीज में दर्शक को एक बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगी। बता दें यह काजोल का वेब सीरीज डेब्यू होने वाला है क्योंकि वह साल 2021 में आई फिल्म 'त्रिभंगा' से पहले ही अपना ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। लेकिन अब वह हॉटस्टार की इस वेब सीरीज में अपना हुनर दिखाती नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस सीरीज को 'द फैमिली मैन' के लेखक सुपर्ण वर्मा बनाएंगे।
क्या होगी सीरीज की कहानी
'हॉटस्टार' स्पेशल्स की इस सीरीज में एक 40 साल की महिला की कहानी दिखाई जाएगी, जो मजबूरी में अपने बच्चों के लिए काम करने घर से बाहर निकलती है। वेब सीरीज में एक पत्नी और एक मां का सफर दिखाया जाएगा। बड़े पर्दे पर वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही काजोल की इस वेब सीरीज को और उनके रोल को लोग कितना पसंद करते हैं, यह तो सीरीज आने के बाद ही पता चलेगा। काजोल अपने इस फैसले के बारे में बात करते हुए कहती हैं,"नए प्रारूपों पर काम करना हमेशा से ही एक चुनौती रहा है। लेकिन यह बहुत अच्छी बात है क्योंकि मुझे चुनौतियों का सामना करना अच्छा लगता है। डिजिटल सीरीज की एक उत्साही प्रशंसक होने के नाते मेरे लिए इनमें काम करना बहुत ही दिलचस्प रहा है। 'आर्या' और 'रुद्र' जैसी शानदार सीरीज देखने के बाद, मुझे पता था कि मेरे इस सफर के लिए डिज्नी+हॉटस्टार से अच्छा कोई और मंच नहीं था। ”
फिल्मों में भी आएंगी नजर
इस सीरीज में काम करने के अलावा काजोल फिल्म 'सलाम वेंकी' में अभिनेत्री रेवती के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह जयललिता की बायोपिक 'ससी ललिता', धनुष के साथ तमिल फिल्म 'वेलाइल्ला पट्टाधारी 3' में अभिनय करती नजर आएंगी।