फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masaba Masaba 2 Trailer: 'मसाबा-मसाबा 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर बेटी संग स्क्रीन साझा करेंगी नीना गुप्ता

Sat, 16 Jul 2022 12:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
masaba masaba season 2 trailer masaba gupta neena gupta return for netflix comedy watch
मसाबा मसाबा सीजन 2 - फोटो : youtube
'मसाबा मसाबा सीजन 2' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें मसाबा गुप्ता और नीना गुप्ता मां-बेटी की भूमिका में दिखाई देती हैं, जो असल जिंदगी में भी मां-बेटी हैं। इस चर्चित वेब सीरीज के नए सीजन में दोनों की जोड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। इस सीरीज के पहले सीजन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही ग्लैमर इंडस्ट्री के अनछुए पहलुओं को भी दिखाया था। नीना गुप्ता और उनकी बेटी की इस सीरीज का दर्शकों को काफी इंतजार था। फिलहाल अब ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ट्रेलर को देखने के बाद इस सीरीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ने वाली है।
masaba masaba season 2 trailer masaba gupta neena gupta return for netflix comedy watch
मसाबा मसाबा - फोटो : Instagram @masabagupta

'मसाबा मसाबा सीजन 2' की स्टारकास्ट
सोनम नायर के निर्देशन में बनी सीरीज 'मसाबा मसाबा सीजन 2' में नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता के अलावा नील भूपालम, रयताशा राठौर, कुशा कपिला, करीमा बैरी, बरखा सिंह, राम कपूर और अरमान खेरा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

masaba masaba season 2 trailer masaba gupta neena gupta return for netflix comedy watch
मसाबा मसाबा सीजन 2 - फोटो : social media

ऐसी होगी सीजन 2 की कहानी 
अगर आपने 'मसाबा मसाबा सीजन 1' देखा होगा तो आपको पता होगा कि यह सीरीज मसाबा गुप्ता की जिंदगी से जुड़ी हुई थी। ट्रेलर में पता चल रहा है कि सीरीज में फिर से फैशन इंडस्ट्री की अनकही कहानी को बयां किया जाएगा, वहीं निजी जिंदगी की लेकर भी ताना-बाना बुना गया है। हालांकि यह सीरीज अन्य की तुलना में सस्पेंस या क्राइम थ्रिलर से अलग है, लेकिन इसकी कहानी पहले सीजन की तरह ही काफी दिलचस्प होने वाली है। 'मसाबा मसाबा सीजन 2' में मसाबा गुप्ता की पर्सनल लाइफ से लेकर से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में चुनौती का सामना करते हुए दिखाया जाएगा, कि वह कैसे वह काम, प्यार और जीवन के बीच संतुलन बनाने की जर्नी में सफल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
masaba masaba season 2 trailer masaba gupta neena gupta return for netflix comedy watch
नीना गुप्ता-मसाबा - फोटो : Instagram

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
'मसाबा-मसाबा सीजन 1' साल 2020 में रिलीज हुआ था, अब तकरीबन दो सालों के अंतराल के बाद एक बार फिर से सीजन 2 के साथ मां-बेटी की जोड़ी छा जाने के लिए तैयार है। इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक 'मसाबा मसाबा सीजन 2' को आप 29 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

यहां देखें ट्रेलर



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed