मनोरंजन की दुनिया में सच्ची घटनाओं पर फिल्में या सीरीज बनना कोई नई बात नहीं है। कई साल से इसपर काम हो रहा है। हिंदी सिनेमा में इनपर तमाम फिल्में बच चुकी हैं। लेकिन हर बार ये फिल्में और सीरीज खूब पसंद की जाती हैं। बॉलीवुड में कई बड़े घोटालों और अपराध के घटनाक्रम इतने बेहतरीन तरीके से दिखाए गए हैं कि आम आदमी इनसे आसानी से कनेक्ट हो जाता है। फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में भी सच्चाई से रूबरू कराने की कोशिश की गई है। यदि आप भी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ बेहतरीन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
OTT: मुंबई हमले से मुजफ्फरनगर में फैले अपराध तक, ऐसी सच्ची कहानियों पर आधारित हैं ये वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई डायरीज- 26/11
ये वेब सीरीज साल 2008 में मुंबई में हुए हमलों की वास्तविक सच्चाई बताती है। बॉम्बे जनरल अस्पताल के कर्मचारियों के सामने आने वाली चुनौतियों की पड़ताल और कैसे एक पत्रकार उस मनहूस दिन पर होने वाली सभी घटनाओं को रिपोर्ट करने की कोशिश करता है। इस फिल्म में मोहित रैना और कोंकणा सेन शर्मा भी हैं।
स्कैम 1992
हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी को रिलीज के साथ ही जबरदस्त सफलता मिली थी। इस सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। सीरीज में एक आम गुजराती लड़के का शेयर मार्केट का शहंशाह बनने का असली सफर दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं।
दिल्ली क्राइम
ये सीरीज दिल्ली के मशहूर निर्भया गैंगरेप केस पर बनी है। शेफाली शाह इसमें पुलिस अफसर के रोल में हैं। उनके अलावा सीरीज में आदिल हुसैन, राजेश तैलंग और रसिका दुग्गल हैं। क्राइम बेस्ड ये सीरीज आपको झकझोर कर रख देगी। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
जामताड़ा- सबका नंबर आएगा
झारखंड में ऑन लाइन फ्रॉड और फिशिंग की सच्ची घटनाओं पर बेस्ड इस सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस सीरीज में अनजान लोगों को कॉल कर धोखे से अकाउंट डिटेल्स हासिल कर उनके अकाउंट से पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने की घटना को दिखाया गया है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।