'डिज्नी+हॉटस्टार' पर जल्दी ही एक नई वेब सीरीज 'घर वापसी' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है। 'हॉटस्टार' और 'डाइस मीडिया' द्वारा निर्मित यह सीरीज एक फैमिली ड्रामा है, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया था। ट्रेलर में एक परिवार के बड़े बेटे को अपनी नौकरी खोने के बाद अपने होम टाउन जाकर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए दिखाया गया है। इस छह एपिसोड की शॉर्ट वेब सीरीज में आकांक्षा ठाकुर, अतुल श्रीवास्तव, विभा छिब्बर, साद बिलग्रामी और अनुष्का कौशिक मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन्हें सीरीज में एक ऐसे द्विवेदी परिवार के रूप में दिखाया गया है, जो जीवन में आती समस्याओं का मिलकर सामना करता है। इस परिवार में माता-पिता, बड़ा बेटा, छोटा बेटा और एक छोटी बहन है। दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक और लेखक रुचिर अरुण द्वारा निर्देशित, 'घर वापसी' 22 जुलाई से हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकती है। ऐसे में हम इस रिपोर्ट में आपको द्विवेदी परिवार के हर सदस्य से मिलवाने जा रहे हैं.....
Ghar Wapasi: जल्द आपसे मिलने आ रहा है द्विवेदी परिवार, जानें कब और कहां देख सकते हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबकी आंखों का तारा
सीरीज में 'विशाल वशिष्ठ' द्वारा अभिनीत, 28 वर्षीय शेखर द्विवेदी भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। शेखर एक मोटिवेटिड और महत्वाकांक्षी व्यक्ति है, वह खुद को और खुद की चीजों को गंभीरता से लेता है। इसके साथ ही वह सफलता के लिए भी कड़ी मेहनत करता है। शेखर शुरुआत से ही एक पढ़ाकू बच्चा रहा, जिसका उदाहरण उसके माता-पिता छोटे भाई-बहनों को देते हैं। शेखर के माता-पिता को उसपर बचपन से ही गर्व रहा है। हालाँकि, शेखर को उनकी इस बात पर जरा भी यकीन नहीं है।
स्कूल टीचर-वाली मम्मी
तीन बच्चों की मां मधुवंती द्विवेदी, द्विवेदी परिवार की वो फेविकॉल है, जो उसे जोड़े रखती हैं। विभा छिब्बर द्वारा निभाया गया यह किरदार एक अनुभवी गृहिणी का है, जो अपने बच्चों के जीवन की हर छोटी से छोटी चीज के बारे में पता करना चाहती है। इतना ही नहीं वह अपने बच्चों की जिंदगी को कंट्रोल भी करना चाहती है। इसके साथ ही वह कठोर भी है। एक अच्छी मां होने के साथ-साथ वह एक अच्छी पत्नी और एक मिडिल स्कूल ट्यूशन टीचर है। ट्यूशन टीचर की यह जॉब उसके किरदार के लिए पूरी तरह से अनुकूल है।
खुशमिजाज पिता
अतुल श्रीवास्तव द्वारा निभाया गया रतनलाल द्विवेदी का यह किरदार शो में उनकी पत्नी मधुवंती द्विवेदी से पूरी तरह अलग है। जहां मधुवंती एक कंट्रोलिंग मां हैं, वहीं रतनलाल एक शांत पिता हैं। उनकी केवल एक ही इच्छा है कि वह रिटायर होने से पहले अपनी ट्रैवल एजेंसी पैराडाइज ट्रैवल्स अपने बेटे को सौंप दें। 58 साल की उम्र में, वह अपने बच्चों से कई ज्यादा अपने पौधों के बारे में चिंतित रहते हैं। अपने पौधों से लगाव के कारण उन्हें शो में अक्सर अपने बगीचे में, पौधों से प्यार से बात करते हुए दिखाया गया है।
परेशानियों की जड़
द्विवेदी परिवार का दूसरा बेटा 25 साल का संजू एक ढीला-ढाला इंसान है। संजू का किरदार साद बिलग्रामी द्वारा निभाया गया है। शो में संजू कभी-कभी पारिवारिक व्यवसाय में अपने पिता की मदद करता है। वह शुरुआत से एक औसत बच्चा रहा है, इसके साथ ही वह अपने परिवार की परेशानियों की जड़ भी है। वह जीवन में हमेशा शॉर्टकट लेने के लिए तैयार रहता है। इसलिए वह जल्दी-जल्दी अमीर बनने वाली स्कीम्स में शामिल हो जाता है।