फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Operation Safed Sagar Trailer Out Siddharth and Jimmy Shergill Bring Kargil Untold Air Force Story

Operation Safed Sagar Trailer: जारी हुआ 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर, कारगिल में दिखी एयरफोर्स की अनकही कहानी

Mon, 20 Jul 2026 07:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 20 Jul 2026 07:18 PM IST
सार

Operation Safed Sagar Trailer Out: नेटफ्लिक्स ने 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज किया है। यह एक मिलिट्री ड्रामा है, जो 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना की साहसी भूमिका पर आधारित है।

विज्ञापन
Operation Safed Sagar Trailer Out Siddharth and Jimmy Shergill Bring Kargil Untold Air Force Story
ऑपरेशन सफेद सागर - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

नेटफ्लिक्स ने 20 जुलाई को 'ऑपरेशन सफेद सागर' का रोमांचक ट्रेलर जारी किया है। यह 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के मिशन पर आधारित मिलिट्री ड्रामा की झलक दिखाता है। 'ऑपरेशन सफेद सागर' 7 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

Operation Safed Sagar Trailer Out Siddharth and Jimmy Shergill Bring Kargil Untold Air Force Story
ऑपरेशन सफेद सागर - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत 1999 के कारगिल युद्ध के बैकग्राउंड से होती है। इसमें भारतीय सेना ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाकों में बढ़ती चुनौतियों का सामना कर रही है। जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ता है, भारतीय वायु सेना को 'ऑपरेशन सफेद सागर' को अंजाम देने के लिए बुलाया जाता है। यह ज्यादा ऊंचाई पर किया जाने वाला एक मिशन है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Operation Safed Sagar Trailer Out Siddharth and Jimmy Shergill Bring Kargil Untold Air Force Story
ऑपरेशन सफेद सागर टीजर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार दृश्यों के साथ दिखी भावना
इसके बाद प्रीव्यू में 'गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन' और इंडियन एयर फोर्स के सबसे युवा फाइटर पायलटों को दिखाया गया है। ये लोग एक ऐसे मिशन की तैयारी कर रहे हैं जिसमें उनके साहस, संकल्प और कर्तव्य-भावना की परीक्षा होगी। जबरदस्त हवाई दृश्यों और मिलिट्री ऑपरेशन के साथ-साथ, ट्रेलर में अफसरों और उनके परिवारों के भावनात्मक त्याग की झलक भी मिलती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

कौन है निर्देशक?
ओनी सेन के निर्देशन में बनी इस सीरीज को भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिकों के साथ व्यापक रिसर्च और बातचीत के बाद तैयार किया गया है। ताकि इसकी सच्चाई बनी रहे। इसका निर्माण अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed