OTT This Week: अमिताभ की 'ऊंचाई' से 'विक्रम वेधा' तक, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाई
अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर स्टारर 'ऊंचाई' की ओटीटी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अब उनका यह इंतजार 6 जनवरी को खत्म हो जाएगा। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखा चुकी है और अब ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरने आ रही है।
ताजा खबर
मशहूर यूट्यूब और भुवन बाम की आने वाली वेब सीरीज 'ताजा खबर' को नए साल के पहले हफ्ते में रिलीज किया जा रहा है। दर्शकों को इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार हैं। इस सीरीज में भुवन बाम 'वसंत' गावड़े का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो एक सफाई कर्मचारी हैं। यह वेब सीरीज दर्शकों को 6 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी।
विक्रम वेधा
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' भी जनवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। हालांकि, यह फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर 9 जनवरी को रिलीज की जाएगी।
पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'बाबा भांगड़ा पौंदे' भी जनवरी के पहले हफ्ते में दर्शकों को देखने को मिलेगी। यह फिल्म 6 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है। इसमें दिलजीत दोसांज और सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।