सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   What is the role of Rashmika Mandanna and Kriti Sanon in Cocktail 2 will they play lesbian role

'कॉकटेल 2' में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Feb 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2: दर्शक अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के रोल को लेकर एक अपडेट आई है।
 

What is the role of Rashmika Mandanna and Kriti Sanon in Cocktail 2 will they play lesbian role
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@homster
विज्ञापन

विस्तार

अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर लोगों में उत्सुकता है। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा होने लगी है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब इसके सीक्वल 'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के रोल को लेकर एक अपडेट सामने आई है।
Trending Videos


क्या होगा कृति और रश्मिका का रोल?
फिल्म 'कॉकटेल 2' की कहानी को लेकर लोगों में दिलचस्पी बढ़ रही है। इस बीच फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के रोल को लेकर अपडेट आई है। ओसीडी टाइम्स के मुताबिक फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक लेस्बियन कपल का रोल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब पूरी हुई फिल्म की शूटिंग?
हालांकि, प्रोडक्शन टीम ने फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसलिए दर्शकों को कोई नतीजा निकालने से पहले प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दी गई जानकारी का इंतजार करना होगा।
31 जनवरी को, डायरेक्टर होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Homi Adajania (@homster)


दर्शकों को क्यों हैं उम्मीदें?
आपको बता दें कि ओरिजिनल फिल्म 'कॉकटेल' (2012) में दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म ने अपनी अलग कहानी के लिए तारीफें बटोरी थीं। ऐसे में फिल्म के सीक्वल से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

पत्नी के जन्मदिन पर राजकुमार राव ने लुटाया प्यार, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखी प्यारी पोस्ट

What is the role of Rashmika Mandanna and Kriti Sanon in Cocktail 2 will they play lesbian role
'कॉकटेल 2' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज का अभी एलान नहीं हुआ है। हालांकि मीडिया में खबरें चल रही हैं कि मेकर्स इसे इस साल सितंबर तक रिलीज कर सकते हैं। यह फैसला इसलिए किया गया है, ताकि शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को कुछ वक्त मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed