{"_id":"667e9e514adb0e45400c6342","slug":"when-i-was-approached-for-kalki-i-didnt-even-take-a-minute-to-say-yes-reveals-mrunal-thakur-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD Mrunal Thakur: 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो को लेकर मृणाल ने किया खुलासा, बोलीं- पल भर में ही..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD Mrunal Thakur: 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो को लेकर मृणाल ने किया खुलासा, बोलीं- पल भर में ही..
Fri, 28 Jun 2024 05:03 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:03 PM IST
सार
27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म में इन स्टार्स के अलावा भी कई नामी चेहरे देखने को मिले, जिसे देखने के बाद दर्शक बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
कल्कि 2898 एडी-मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' आखिरकार रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा, एसएस राजामौली, दुलकर सलमान और राम गोपाल वर्मा सहित कई अभिनेताओं ने कैमियो किया है। मृणाल ठाकुर ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अपने कैमियो को लेकर खुलकर बातचीत की है।
मृणाल ठाकुर का खास किरदार
बेहतरीन अदाकारी के लिए प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने 'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा बनने के बारे में बताया कि जब उनसे इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया था, तब क्या हुआ था। मृणाल ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर अपनी उत्सुकता और आत्मविश्वास दोनों को ही जाहिर किया। मृणाल ने बताया कि वह पहले फिल्म 'सीता रामम' में निर्माता अश्विनी दत्त, स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त के साथ काम कर चुकी हैं, इसलिए उन्होंने 'कल्कि 2898 एडी' के लिए तुरंत हामी भर दी थी। मृणाल ने कहा, "जब मुझे 'कल्कि' के लिए संपर्क किया गया था, तब मैंने तुंरत हां कहने में एक पल भी नहीं लगाया। मुझे निर्माता अश्विनी दत्त, स्वप्ना दत्त और प्रियंका पर पूरा भरोसा है। 'सीता रामम' में हमारे सफल सहयोग ने यह निर्णय लेना मेरे लिए काफी आसान बना दिया। इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा, मुझे बनना ही था।"
मृणाल के लिए 'कल्कि' के कलाकारों में शामिल होना किसी रोमांच से कम नहीं रहा। फिल्म में उनकी उपस्थिति को एक आश्चर्य के रूप में रखा गया, जिससे उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह बना रहे। इस बहुप्रतिष्ठित फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना अभिनेत्री और उनके प्रशंसकों दोनों के लिए एक सुखद अवसर रहा। 'कल्कि' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो कई नामी कलाकारों को एक साथ लेकर आई है। प्रशंसक फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।