फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Priyanka Chopra Schooled Karan Johar For Probing Deepika Padukone About Dating Ranveer Singh

Priyanka Chopra: दीपिका की पर्सनल लाइफ पर सवाल करने पर प्रियंका ने सिखाया था निर्माता को सबक, लगाई थी फटकार

Thu, 29 Aug 2024 01:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 29 Aug 2024 01:38 PM IST
सार

जब प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण से रणवीर के साथ डेटिंग के बारे में पूछताछ करने पर बॉलीवुड के इस निर्माता को जमकर फटकार लगाई थी। प्रियंका ने कहा था यह उनकी जिंदगी है और कुछ लोग नहीं चाहते कि उनकी निजी जिंदगी खाने की मेज पर बातचीत का विषय बने।

विज्ञापन
When Priyanka Chopra Schooled Karan Johar For Probing Deepika Padukone About Dating Ranveer Singh
प्रियंका चोपड़ा-दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra, deepikapadukone

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। छह साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में शादी रचाई थी। रणवीर और दीपिका ने अपने डेटिंग के दौरान शुरुआती दिनों में एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को सभी से छुपाए रखा था। जब एक शो के दौरान एक फिल्म निर्माला ने दीपिका से सार्वजनिक रूप से यह बताने के लिए कहा कि क्या वह रणवीर को डेट कर रही हैं, तब प्रियंका चोपड़ा उनके बचाव में आगे आई थीं।
विज्ञापन


प्रियंका ने करण को लगाई थी फटकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रसिद्ध टॉक शो 'कॉफी विद करण' में करण जौहर ने खुलासा किया था कि दीपिका कभी भी रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर क्यों नहीं बताती हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोग अपने रिश्तों को छुपाकर रखना पसंद करते हैं। इस पर दीपिका ने करण को कोई जवाब नहीं दिया, बस मुस्कुराकर बात को टाल दिया था, लेकिन वहीं शो पर मौजूद प्रियंका ने झट से करण को करारा जवाब देते हुए डांट लगाई थी। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ''कुछ लोग अपने रिश्ते को निजी रखना पसंद करते हैं। क्योंकि कुछ लोग डिनर टेबल पर होने वाली बातचीत नहीं बनना चाहते।" आगे प्रियंका ने कहा था, ''अगर सेलेब्स की 90 प्रतिशत जिंदगी जनता के लिए है, तो 10 प्रतिशत हिस्सा उनका खुदका होना चाहिए।''
विज्ञापन


रणवीर-दीपिका के साथ में काम कर चुकीं हैं प्रियंका
इन तीनों सेलेब की जोड़ी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने 2013 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के एक गाने में कैमियो किया था। इसके बाद उन्होंने 2015 में दीपिका और रणवीर के साथ 'बाजीराव मस्तानी' में भी काम किया था। प्रियंका और रणवीर ने 2015 में फिर से 'दिल धड़कने दो' में स्क्रीन साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी की आखिरी तिमाही में हैं। दीपिका ने इस साल फरवरी में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही वे लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनके इस ऐलान पर प्रशंसकों ने प्यार और शुभकामनाएं भी दीं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका और रणवीर जल्द ही घर बदलने वाले है। उनके नए घर की कीमत कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये है, जो शाहरुख खान के मन्नत के पास स्थित है।
Stree 2: 'केजीएफ 2' के धांसू हिंदी कलेक्शन को 'स्त्री 2' ने पछाड़ा, आगे क्या गुल खिलाएगी श्रद्धा की फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed