Rishabh Sahwney: 'फाइटर' में ऋतिक को टक्कर देने वाला कौन है यह खतरनाक विलेन? रिलीज से पहले ही बटोर ली लाइमलाइट
अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले ऋषभ एक मॉडल थे और उन्होंने शांतनु और निखिल जैसे बड़े डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। इंस्टाग्राम पर ऋषभ के 10.2k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के गानों के बाद अब इसके ट्रेलर को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के शानदार हवाई एक्शन और ऋतिक-दीपिका की जोड़ी के अलावा इसके मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे ऋषभ साहनी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। ट्रेलर में ऋषभ के किरदार ने दर्शकों के उनके बारे में जानने के लिए उत्सुकता पैदा कर दी है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है, तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन है ऋषभ सहानी?
फिल्म मे रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन
28 वर्षीय ऋषभ साहनी फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन से लोहा लेते दिख रहे हैं। फिल्म में उनके और ऋतिक के बीच कई रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन है, चाहे वो उनके मशीन गन चलाने वाला दृश्य हो या फिर रितिक रोशन के साथ उनके लड़ाई वाले दृश्य। ट्रेलर सामने आने के बाद से फिल्म के इन दृश्यों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब दर्शक बड़े पर्दे पर इस सीन्स को देखने के लिए उत्साहित हैं।
गुलाबी लहंगे में हुस्न परी लगीं गौहर खान
'द एम्पायर' में नजर आ चुके हैं ऋषभ
फाइटर से पहले ऋषभ साहनी निखिल आडवाणी की 'द एम्पायर' में नजर आ चुके हैं। इस वेब सीरीज में उन्होंने बाबर के भाई महमूद की भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि 'द एम्पायर' में उन्होंने कास्टिंग असिस्टेंट के रूप में भी काम किया था। इसके बाद वे दो अन्य वेब सीरीज 'कौन बनेगी शिखरवती' और 'बेस्टसेलर' में भी नजर आए।
Salaar Success Party: सलार टीम ने बेंगलुरु में मनाया फिल्म की सफलता का जश्न, ब्लैक थीम में नजर आए कलाकार
अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले ऋषभ एक मॉडल थे और उन्होंने शांतनु और निखिल जैसे बड़े डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। इंस्टाग्राम पर ऋषभ के 10.2k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अब ऋषभ 'फाइटर' के साथ बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और ऋषभ सहानी के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
Raveena Tandon: शूल की शूटिंग के दौरान रवीना को नहीं पहचान सके थे रामू, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा