78वां कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सिने सितारे शिरकत करने पहुंचे हैं। कोई रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरकर सुर्खियां पा रहा है तो किसी की फिल्म का प्रीमियर इस प्रतिष्ठित समारोह में हो रहा है। भारतीय मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने भी कान के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। सबसे ज्यादा ध्यान उनके नेकलेस ने खींचा, जिसके डिजाइन पर प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगी हैं। रुचि के मुताबिक यह हार पहनकर उन्होंने पीएम मोदी को ट्रिब्यूट दिया है। जानते हैं कौन हैं रुचि गुज्जर?
Ruchi Gujjar: कौन हैं आठ लाख फॉलोअर्स वाली रुचि गुज्जर? जिन्होंने अनोखा हार पहनकर दिया पीएम मोदी को ट्रिब्यूट
Who Is Ruchi Gujjar: साल 2023 में मिस हरियाणा का खिताब अपने नाम कर चुकीं भारतीय मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने 78वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। अपने लुक को लेकर वे छाई हुई हैं। जानिए कौन हैं रुचि?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस हरियाणा रही हैं रुचि गुज्जर
रुचि गुज्जर साल 2023 में मिस हरियाणा रह चुकी हैं। वे एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। ग्लैमर से परे रुचि गुज्जर भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। रुचि ने जयपुर के महारानी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद अभिनय की दुनिया में करियर बनाने का सपना पूरा करने के लिए वे मुंबई आ गईं।
आसान नहीं रहा यहां तक पहुंचने का सफर
रुचि गुज्जर 'जब तू मेरी ना रही' और 'हेली में चोर' जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। रुचि के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। रुचि का जन्म राजस्थान के एक गुज्जर परिवार में हुआ। ग्लैमर की दुनिया में करियर बनाने के लिए उन्हें शुरुआत में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बॉलीवुडएमडीबी को दिए एक इंटरव्यू में रुचि ने कहा, 'मैं क्योंकि एक गुज्जर परिवार से हूं, इसलिए वहां महिलाओं को इस फील्ड में आने की इजाजत नहीं, जहां मैं काम कर रही हूं'।
पिता का मिला पूरा सपोर्ट, अब परिवार भी साथ
रुचि ने आगे बताया, 'बॉलीवुड में काम करने वाली महिलाओं के बारे में लोगों की सोच को बदलना मुश्किल था। मैं अपने समुदाय में एक प्रेरणा बनना चाहती हूं, जिसने लोगों की सोच के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मैं अपनी कम्युनिटी से अकेली हूं, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री तक पहुंची हूं'। रुचि के मुताबिक अपने सफर में उन्हें अपने पिता का पूरा सपोर्ट मिला। रुचि के मुताबिक, 'जब मैंने कहा कि मैं बॉलीवुड में काम करने के लिए मुंबई जाना चाहती हूं तो मेरी मां बहुत डरी हुई थीं। हालांकि, उन्हें मुझ पर गर्व है कि मैं इतनी दूर तक पहुंच पाई हूं। मेरे पिता पहले दिन से ही बहुत सपोर्टिव रहे। अब मेरा पूरा परिवार मेरा सपोर्ट कर रहा है'।
Cannes 2025: पीएम मोदी की फोटो से सजा हार पहनकर कान पहुंची यह एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- मेलोनी आपको ढूंढ रही हैं
साउथ फिल्मों में काम करने का देखा है सपना
कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकीं रुचि और बड़े सपने देख रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं साउथ की फिल्मों में काम करना चाहती हूं, क्योंकि दर्शक उन्हें पसंद करते हैं। मैं भी साउथ फिल्मों में काम करना पसंद करूंगी'। सोशल मीडिया पर रुचि गुज्जर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर आठ लाख से ज्याद लोग फॉलो करते हैं।