John Abraham: ‘मैं बड़े पर्दे के लिए बना हूं’, जॉन अब्राहम ने बताया क्यों नहीं करते ओटीटी की फिल्में या सीरीज
John Abraham On Ott: जिस समय हर कोई ओटीटी की तरफ भाग रहा है और ओटीटी पर काम करना चाह रहा है, उस दौर में जॉन अब्राहम ओटीटी से दूरी बनाए हुए हैं। जानिए इसके पीछे क्या है वजह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौजूदा वक्त में ओटीटी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हर बॉलीवुड स्टार अब ओटीटी पर डेब्यू कर रहा है। इस लिस्ट में अजय देवगन और शाहिद कपूर सरीखे स्टार्स भी शामिल हैं। हालांकि, अभिनेता जॉन अब्राहम खुद को इस लिस्ट से फिलहाल दूर रखना चाहते हैं। वो ये नहीं मानते कि उन्हें अभी ओटीटी डेब्यू करने की जरूरत है। उनका मानना है कि वो सिनेमाघरों के लिए ही बने हैं।
इसलिए ओटीटी से दूर हैं जॉन
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हालिया बातचीत में जॉन अब्राहम ने ओटीटी के बढ़ते प्रभाव और बॉलीवुड स्टार्स के ओटीटी डेब्यू को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने साझा किया कि आखिर वो क्यों ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मेरे दिमाग में, मुझे लगता है कि मैं बड़े पर्दे के लिए बना हूं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतरने के लिए बड़े स्तर पर सेटअप और एक डेडिकेटेड टीम की जरूरत होती है। फिर भी क्रिएटर अक्सर प्रोजेक्ट्स का अधिकार या मालिकाना हक नहीं रख पाते।”
फिलहाल वेब सीरीज करने का इरादा नहीं
अभिनेता ने आगे कहा, “कमाई का पैसा आमतौर पर प्रोजेक्ट की लागतों से ऑफसेट होताहै। जिससे प्रोजेक्ट कम सफल या सार्थक हो जाता है। ओटीटी से जुड़े अधिकतर लोग इस बात से सहमत होंगे। यही कारण है कि मैं अभी वेब सीरीज नहीं करना चाहता। हालांकि, इसमें कोई दोराय नहीं कि अगर बढ़िया कहानी मिलती है, जो मुझे वाकई में पसंद आएगी, तो मैं वेब सीरीज जरूर बनाऊंगा।”
यह खबर भी पढ़ेंः Dacoit: मृणाल और अदिवी शेष की 'डकैत' का टीजर रिलीज, प्यार और धोखे की कहानी में लगेगा एक्शन का तड़क
‘मैं बड़े पर्दे का असली हकदार हूं’
जॉन ने अपने काम को लेकर कहा, “मैं एक अच्छी कहानी बताना चाहता हूं, न कि सिर्फ एक बिजनेस की तरह उसमें इन्वेस्ट करता हूं। यही कारण है कि एक निर्माता के रूप में मैंने कोई भी ओटीटी प्रोजेक्ट नहीं बनाया है। फिलहाल मेरा ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कोई सीरीज या ओरिजिनल फिल्म करने का कोई इरादा नहीं है। मेरा ध्यान बड़े पर्दे पर है, मैं यहीं का असली हकदार हूं।”
रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगे जॉन
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार ‘द डिप्लोमेट’ में नजर आए थे। अब वो इन दिनों रोहित शेट्टी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभी तक फिल्म का टाइटल रिवील नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के जीवन पर आधारित है।

कमेंट
कमेंट X