सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Wife alia Bhatt Reaction On Ranbir Kapoor Names In TIME's 100 Most Influential says Looking Good Baby

'बहुत उम्दा बेबी'; टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में रणबीर कपूर के शामिल होने पर आलिया भट्ट ने जताई खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 16 Apr 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt Praises Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर यूं तो फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनके नाम एक उपलब्धि जुड़ गई है। टाइम मैगजीन ने उन्हें  साल 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया है। इस पर एक्टर की पत्नी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने खुशी जताई है।

Wife alia Bhatt Reaction On Ranbir Kapoor Names In TIME's 100 Most Influential says Looking Good Baby
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' की तैयारियों में जुटे हैं। इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा। एक्टर फिल्म में भगवान राम की भूमिका अदा करते दिखेंगे। इस बीच अभिनेता एक और वजह से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, टाइम मैग्जीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। इस पर आलिया भट्ट ने रिएक्शन दिया है।

Trending Videos

Wife alia Bhatt Reaction On Ranbir Kapoor Names In TIME's 100 Most Influential says Looking Good Baby
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सूची में शामिल इकलौते भारतीय एक्टर रणबीर
बीते दिन जारी टाइम मैगजीन के 100 सर्वाधिक प्रतिष्ठित शख्सियतों की इस लिस्ट में वित्त, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, खेल, सामाजिक कार्य और शिक्षा जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। रणबीर कपूर को भी इस लिस्ट में नाम मिला है और वे टाइम की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Wife alia Bhatt Reaction On Ranbir Kapoor Names In TIME's 100 Most Influential says Looking Good Baby
परिवार के साथ रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट ने क्या कहा?
रणबीर की इस उपलब्धि पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रणबीर की इस उपलब्धि पर तारीफ की है। उन्होंने एक्टर की फोटो के साथ लिखा है, 'बहुत शानदार बेबी'। उन्होंने उस फीचर का लिंक भी साझा किया है, जो रणबीर कपूर के लिए लिखा गया है। यह लेख अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा है।

आयुष्मान ने रणबीर की तारीफ में क्या लिखा?
इसमें आयुष्मान ने रणबीर कपूर की तारीफ में लिखा है, ‘कुछ अभिनेता विरासत बनाने के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ अपनी कला से ही विरासत बन जाते हैं। रणबीर कपूर इसी श्रेणी में आते हैं। भारतीय सिनेमा जैसी इंडस्ट्री में हम अक्सर महानता को शोर-शराबे से मापते हैं, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फैंस की दीवानगी, ओपनिंग वीकेंड। लेकिन कभी-कभी कोई अभिनेता कुछ ऐसा कर दिखाता है, जो शांत होते हुए भी कहीं अधिक स्थायी होता है। दर्शकों के रूप में हमारी इमोशनल शब्दावली। रणबीर यही काम अपनी फिल्मों के साथ करते आ रहे हैं।’ बता दें कि इस सूची में भारतीय शेफ विकास खन्ना का नाम भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed