फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Will Dhurandhar be back with part 3 Rakesh Bedi responds tells about Ranveer Singh

Dhurandhar: क्या बनेगा 'धुरंधर' का पार्ट 3? राकेश बेदी ने रखी राय; लीड एक्टर के बारे में भी बोले

Mon, 20 Apr 2026 09:15 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 20 Apr 2026 09:15 AM IST
सार

Rakesh Bedi On Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही हैं। अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं। इस पर राकेश बेदी ने अपनी राय दी है।

विज्ञापन
Will Dhurandhar be back with part 3 Rakesh Bedi responds tells about Ranveer Singh
राकेश बेदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' जबरदस्त कमाई को लेकर चर्चा में हैं। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त भी आएगी। इस बीच अभिनेता राकेश बेदी ने तीसरे भाग की संभावनाओं पर अपनी राय दी है। दोनों फिल्मों में उन्होंने जमील जमाली का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

दर्शक कर रहे ये मांग
जूम के साथ बातचीत में राकेश बेदी ने बताया कि 'धुरंधर' के सीक्वल को क्या चीज अलग बनाती है। उन्होंने इस बात पर भी बात की कि क्या तीसरी किस्त 'धुरंधर 3' पाइपलाइन में है। 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद फैंस ने मेकर्स से तीसरी किस्त 'धुरंधर 3' लाने की गुजारिश करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Will Dhurandhar be back with part 3 Rakesh Bedi responds tells about Ranveer Singh
रणवीर सिंह, राकेश बेदी - फोटो : एक्स
दूसरे कलाकार के साथ बन सकती है अगली कड़ी
जब फैंस की 'धुरंधर 3' लाने की मांग के बारे में पूछा गया, तो राकेश ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि तीसरा भाग बनेगा। लेकिन 'धुरंधर' एक फ्रेंचाइजी है। इसे किसी भी समय दूसरे अभिनेताओं के साथ बनाया जा सकता है। 'धुरंधर 2' की कहानी का अंत इस तरह हुआ है कि जासूस (रणवीर सिंह) अपने देश लौट जाता है।'

Box Office: 50 करोड़ क्लब में शामिल 'भूत बंगला', वीकएंड पर 'धुरंधर 2' ने की बेहतर कमाई; जानें 'डकैत' का हाल

विज्ञापन

तीसरे भाग के लिए उत्सुक दर्शक
'धुरंधर 2' किस तरह पहले भाग से अलग है, इसके बारे में उन्होंने कहा 'लोग दूसरे भाग को हल्के-फुल्के अंदाज में देखने नहीं जा रहे थे। वे यह जानने के लिए उत्सुक थे कि दूसरे भाग में क्या होता है। अब, दर्शक तीसरे भाग को देखने का इंतजार कर रहे हैं।'

Will Dhurandhar be back with part 3 Rakesh Bedi responds tells about Ranveer Singh
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X
'धुरंधर' के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह दो-भागों वाली स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली किस्त ने दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसकी अगली कड़ी, जिसका नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' है, 19 मार्च 2026 में रिलीज हुई। यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। इसने अब तक दुनिया भर में 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed