फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Youtuber elvish yadav wanted to marry with actress alia bhatt revealed in his podcast with pratik sehajpal

Alia Bhatt: अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी करना चाहता था यह यूट्यूबर, पॉडकास्ट में किया बड़ा खुलासा

Fri, 07 Mar 2025 11:00 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:00 AM IST
सार

Alia Bhatt: हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया। प्रतीक सहजपाल से सवाल किए जाने के दौरान अभिनेत्री आलिया का जिक्र आया, जिसपर यूट्यूबर ने कहा कि वह उनसे शादी करना चाहते थे, लेकिन…

विज्ञापन
Youtuber elvish yadav wanted to marry with actress alia bhatt revealed in his podcast with pratik sehajpal
एल्विश यादव, आलिया भट्ट और प्रतीक सहजपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

यूट्यूबर एल्विश यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने अपने पॉडकास्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी बात कह दी है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने आलिया को पंसद करने साथ शादी करने की भी बात कही है। आइए जानते हैं कि आखिर एल्विश ने ऐसा क्यों कहा?

विज्ञापन


आलिया भट्ट अच्छी लगती हैं
हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव के पॉडकास्ट में बतौर मेहमान रियलटी शो ‘नागिन’ स्टार और फिटनेस ट्रेनर प्रतीक सहजपाल पहुंचें। इस पॉडकास्ट के दौरान एल्विश ने उनसे कई मुद्दों पर सवाल किया। बात करते हुए यूट्यूबर ने प्रतीक से उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में पूछा, जिसपर उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट उन्हें बहुत अच्छी लगती हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jailer 2: 'जेलर 2' को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानें कब और कहां पर शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तो शादी हो गई
अभिनेता प्रतीक सहजपाल के एक्ट्रेस आलिया भट्ट को पसंद किए जाने वाली बात पर यूट्यूबर एल्विश यादव ने कहा कि उन्हें भी आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं। साथ ही वह कहते हैं कि अब तो एक्ट्रेस की शादी हो गई और बच्चा भी हो गया। इसपर प्रतीक ने कहा हमें कहां उनसे शादी करनी थी, तो यूट्यूबर एल्विश ने कहा कि उन्हें तो करनी थी शादी। फिर इसबात पर एल्विश कहते हैं कि क्यों हमने यह टॉपिक छेड़ दिया, सॉरी रणवीर भाई। 

यह खबर भी पढ़ें: Nadaaniyan: सैफ अली खान के बेटे की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ हुई रिलीज, क्या चलेगा इब्राहिम का जादू?

एल्विश यादव का वर्क फ्रंट
एल्विश यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो मौजूदा समय में वह ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2’ और ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह अपना एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसपर मेहमानों को बुलाकर उनके जीवन से जुडे सवाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed