सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   11 year old video of astronaut Sunita Williams talking about Bhagavad Gita

Fact Check: सुनीता विलियम्स का भगवत गीता के बारे में बोलने का 11 साल पुराना वीडियो वायरल

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 22 Mar 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स भगवत गीता के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।  

11 year old video of astronaut Sunita Williams talking about Bhagavad Gita
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सोशल मीडिया पर एक सुनीता विलियम्स का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में सुनीता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो नौ महीने बाद उनके अंतरिक्ष से वापस आने के बाद शेयर किया जा रहा है। 
Trending Videos


क्या है दावा 
इस वीडियो को सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष से लौटने के बाद का बताकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में सुनीता गणेश भगवान, भगवत गीता के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन सिंह राजपूत भाजपा (@VipinSinghbjp74) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सुनीता विलियम्स पर इकोसिस्टम की बौखलाहट क्यों? क्योंकि सुनीता विलियम्स अपने भारतीय मूल पर गर्व करती हैं, भारत की समृद्ध विरासत का सम्मान करती हैं और खुलेआम भगवद गीता व भगवान श्री गणेश के प्रभाव को स्वीकार करती हैं…”  (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

महाकुंभ ओडिसी (@greatindiansaga) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सुनीता विलियम्स की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए भारतीयों को ट्रोल करने वाला इकोसिस्टम उनकी भारतीय जड़ों और आध्यात्मिक विरासत पर उनके बेबाक गर्व से प्रेरित है। गीता और भगवान गणेश की उनकी मान्यता दुष्प्रचार को चुनौती देती है। भारत आपका स्वागत करता है और आपकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए तत्पर है।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के कई और पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एनडीटीवी इंडिया के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो देखने को मिला। वीडियो को 2013 में प्रकाशित किया गया था। यहां से हमें पता चला कि ये वीडियो उस समय का है जब सुनीता विलियम्स भारत में पहुंची थीं। भारत की अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही थी। 

इस खबर के बारे में अधिक जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क करके इस खबर की पुष्टि की। यहां से हमें पता चला कि सुनीता विलियम्स का यह वीडियो 2013 का है। सुनीता जब भारत आई थीं तब उन्होंने नेशनल साइंस सेंटर में छात्र-छात्राओं से बात की थी। उन्होंने कहा कि मैं दक्षिण में गई हूं। मेरे पिता अहमदाबाद से थे, इसलिए मैंने भारत का वह हिस्सा देखा है। लेकिन अब हिमालय की तरफ जाना चाहूंगी। मैं पूर्वी भारत देखना चाहूंगी। अमेरिका के ओहिओ में जन्मीं 47 वर्षीय सुनीता ने कहा था कि वह अंतरिक्ष में अपने साथ उपनिषद और गीता भी ले गई थीं। भारत के लजीज खाने की शौकीन सुनीता ने बताया कि उन्हें समोसे बेहद पसंद हैं और वे अंतरिक्ष में कुछ समोसे साथ ले जाना नहीं भूलीं।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 11 वर्ष पुराना है जिसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed