सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A video that has been on social media for two years is being shared with links to Iran and Israel.

Fact Check: दो साल से सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो को ईरान-इस्राइल युद्ध से जोड़कर किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले के बाद से इस्राइल के तेल अवीव में कौवे मंडरा रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

Fact Check: A video that has been on social media for two years is being shared with links to Iran and Israel.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-इस्राइल के बीच जंग जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पक्षियों का झुंड मंडराते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले के बाद से इस्राइल के तेल अवीव में कौवे मंडरा रहे हैं।

Trending Videos

 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो दो साल पहले से सोशल मीडिया पर मौजूद है। इस वीडियो का ईरान-इस्राइल युद्ध से कोई संंबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले के बाद से इस्राइल के तेल अवीव में कौवे मंडरा रहे हैं।

Focusfront.media नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,” इस्राइल के प्रमुख शहर तेल अवीव में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब आसमान में हजारों कौवों का एक विशाल झुंड मंडराता हुआ दिखाई दिया। इस दुर्लभ दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले बादलों की तरह उड़ते पक्षियों का यह समूह कई मिनटों तक शहर के ऊपर चक्कर लगाता रहा, जिससे लोगों में उत्सुकता और आशंका दोनों बढ़ गईं। कई संस्कृतियों में कौवों के बड़े झुंड को विशेष संकेतों और प्रतीकों से जोड़कर देखा जाता है, जिस कारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं प्रवास, मौसम परिवर्तन या भोजन की तलाश जैसी प्राकृतिक वजहों से भी हो सकती हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन वीडियो ने इंटरनेट पर जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।



इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Reddit पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो दो साल पहले साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां लिखा है कि मैं टेक्सास से दूर ही रहूंगा।

 

 

आगे की पड़ताल हमें UFO, Aliens & Ancient Secrets नाम के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 1 साल पहले साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि टेक्सास में हजारों कौवों ने एक सुपरमार्केट को घेर लिया! ऐसा क्यों हुआ????

 


पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को पुराना पाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर दो साल पहले से मौजूद है।  

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed