फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Old Videos of Cars Submerged in Floods in the UAE Are Being Shared as Recent

Fact Check: यूएई में बाढ़ के कारण गाड़ियों के डूबने के पुराने वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Mon, 30 Mar 2026 02:45 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Mon, 30 Mar 2026 02:45 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर दुबई में आई बाढ़ का वीडियो शेयर करके इसे अभी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में सड़क पर कई गाड़ियां पानी में डूबी हई नजर आ रही हैं। हमारी पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check Old Videos of Cars Submerged in Floods in the UAE Are Being Shared as Recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक सड़क पर कई वाहन पानी में डूबे हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके यूएई में आई हालिया बाढ़ का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वीडियो के हालिया होने का दावा गलत है। वीडियो 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यूएई में बाढ़ आई है, जिसमें सभी गाड़ियां डूब गई हैं। 

पिपिन सैपुदीन नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “बाढ़ के बाद दुबई की सड़क दलदल में बदल गई।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां और इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहा वीडियो का कीफ्रेम हमें डेली मेल की मीडिया रिपोर्ट में देखने को मिला। इस रिपोर्ट में तस्वीर 18 अप्रैल 2024 को प्रकाशित की गई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि दुबई में 75 वर्षों में यह सबसे ज्यादा बारिश थी। इसके कारण देश में भारी बाढ़ आई। हवाई अड्डों से लेकर सड़कें गाड़ियां सब पानी में डूब गए हैं। शॉपिंग सेंटर और सरकारी इमारतों की छतें ढह गईं, जिससे बारिश का पानी तेज़ी से अंदर बहने लगा। 

 

आगे हमें एक और मीडिया रिपोर्ट मिली। यहां वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिपोर्ट में इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि “संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में पिछले कुछ दिनों में ज़बरदस्त तूफ़ान और भारी बारिश हुई है, जिससे बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है। आमतौर पर सूखे रहने वाले इस शहर को अनगिनत फ़्लाइट्स का रास्ता बदलना पड़ा है। यहां इस रिपोर्ट को 17 अप्रैल 2024 को प्रकाशित किया गया था। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को 2024 में यूएई में आई बाढ़ का है, जिसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed