सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Two contenders for UPSC rank 301find out whose claim is true

Fact Check: यूपीएससी में 301 रैंक पर दो आकांक्षा ने की दावेदारी, पड़ताल में जानें किसके दावे में सच्चाई

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Sat, 07 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: यूपीएससी रिजल्ट में एक भ्रम का स्थिति बन गई है। 301 रैंक को लेकर दो दावेदार सामने आए हैं। दोनों का नाम आकांक्षा सिंह ही है। हमारी पड़ताल में गाजीपुर की आकांक्षा सिंह सही निकली हैं।  

Fact Check Two contenders for UPSC rank 301find out whose claim is true
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार, 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी किया। हालांकि, परिणाम जारी होने के बाद एक हैरान करने वाला विवाद सामने आया है। परीक्षा में 301वीं रैंक को लेकर दो अलग-अलग युवतियों ने दावा किया है कि यह रैंक उन्हें मिली है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों का नाम आकांक्षा सिंह बताया जा रहा है।

Trending Videos

एक आकांक्षा यूपी के गाजीपुर जिले की रहने वाली हैं। वहीं, दूसरी आकांक्षा बिहार के आरा जिले की रहने वाली हैं।  बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह रणवीर सेना के संस्थापक रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं। इनके पिता का नाम इंदूभूषण सिंह है। वहीं, गाजीपुर में रहने वाली आकांक्षा के पिता का नाम रंजीत सिंह है। गाजीपुर में रहने वाली आकांक्षा ने एक वीडियो जारी करके पूरा स्पष्टीकरण दिया है और अपने दस्तावेज में शेयर किए हैं। उन्होंने खुद को डॉक्टर बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में यूपी के गाजीपुर जिले में रहने वाली आकांक्षा सिंह से जुड़ी डिटेल के सही पाया है। वहीं, आरा की आकांक्षा सिंह के द्वारा दी गई जानकारी न तो पूरी तरह स्पष्ट है और न ही सही है। 

क्या है दावा

आरा में रहने वाली आकांशा का प्री- परीक्षा के एडमिट कार्ड का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस एडमिट कार्ड में 0856794 रोल नंबर नजर आ रहा है, जिसकी रैंक फाइनल रिजल्ट में 301 नजर आ रही है। वहीं, गाजीपुर की आकांक्षा ने भी एडमिट कार्ड शेयर किया, जिसमें 0856794 रोल नंबर नजर आ रहा है। 

 

पड़ताल 

इस दोनों में कौन सच बोल रहा है, इस बात का पता लगाने के लिए हमने जांच शुरू की। हमने सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट की लिस्ट निकाली। वहां हमें 301 पर अकांक्षा नाम की लड़की नजर आई।  इसका रोल नंबर 0856794 था। वहीं, एक आकांक्षा सिंह की रैंक 454 थी। इसका रोल नंबर 1517936 था। 

 

 

यहां से भी हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद हमने एडमिट कार्ड पर दिए गए बार कोड को स्कैन किया। आरा वाली आकांक्षा सिंह के कथित एडमिट कार्ड के कोड स्कैन करने पर हमें 2025 के यूपीएससी 2025 की जानकारी देखने को मिली। इस पर नाम तो आकांक्षा सिंह ही था। लेकिन रोल नंबर 0856569 था जो वायरल हो रहे रोल नंबर से अलग था। बाकी सेंटर नबंर भी सही आ रहा था। यहां से हमें लगा कि वायरल एडमिट कार्ड में रोल नंबर के साथ छेड़छाड़ की गई है। 

 


आगे हमें गाजीपुर वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर दिख रहे बार कोर्ड को स्कैन किया। इस कोड पर हमें वायरल हो रहे एडमिट कार्ड का रोल नंबर 0856794 देखने को मिला।  

 

 

आगे हमने यूपीएससी के प्री के रिजल्ट में आकांक्षा नाम को सर्च किया। यहां हमें 0856794 रोल नंबर के साथ एक आकांक्षा सिंह देखने को मिली। एक और आकांक्षा मिली जिसका रोल नंबर 5815682 था। लेकिन मेन के फाइनल रिजल्ट में केवल एक 0856794 रोल नंबर वाली आकांक्षा सिंह का ही नाम है। 5815682 रोल नंबर वाली आकांक्षा का नाम फाइनल रिजल्ट में नहीं था। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में साफ है कि गाजीपुर मे रहने वाली आकांक्षा सिंह ने जिस एडमिट कार्ड को शेयर किया है उसकी जानकारी सही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed