फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महानायक अमिताभ बच्चन के लाजवाब फैशन लुक्स, जिनसे हर पुरुष को लेनी चाहिए स्टाइलिंग की सीख

Fri, 11 Oct 2019 05:01 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 11 Oct 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan super fashion sense every man must take styling tips

बॉलीवुड के महानायक सुपरस्टार 77 साल की उम्र में भी सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। युवा हो या बूढ़े, बिग बी यानी शहंशाह को अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। अमिताभ बच्चन क्लासिक, समकालीन और अनोखे रंगो का महान मेल हैं। अभिनेता का 'फैशन गेम' 1969 से आज तक बुलंद है और ये साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।



एंग्री यंग मैन से लेकर बड़ी बीमारियों के किरदार को अमिताभ बच्चन ने अपने गजब के स्टाइल सेंस और बहुमुखी प्रतिभा से बखूबी निभाया है। किसी भी किरदार में ढल जाने वाले महानायक सिनेमा में नहीं असल जिंदगी में भी उम्दा फैशन सेंस रखते हैं। उनके जन्मदिन पर महानायक के कुछ बेहतरीन तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिनसे हर वर्ग के पुरुषों को स्टाइलिंग की सीख लेनी चाहिए।

amitabh bachchan super fashion sense every man must take styling tips

महान सुपरस्टार निश्चित रूप से 1960 के हिप्पी ट्रेंड को अपने चेक बेल-बॉटम्स के साथ वापस ला रहे हैं। ये 'कम बैक फैशन' का बेहतरीन उदहारण है। डैडी-लॉन्ग-लेग्स को बेल बॉटम, ब्लैक कूल हुडी और लेदर लोफर्स के साथ मैच किया है। 

amitabh bachchan super fashion sense every man must take styling tips
- फोटो : social media

ये कहना गलत नहीं होगा कि अमिताभ बच्चन को हुडी काफी पसंद है। उनका एयरपोर्ट लुक हो या मॉर्निंग लुक अक्सर कूल प्रिंट हुडी और जॉगर्स में नजर आते हैं। अभिनेता का ये लुक अल्ट्रा-कैजुअल है। हुडी सिर्फ युवा नहीं हर उम्र के लोग कूल अंदाज में कैरी कर सकते हैं ये कोई अमिताभ बच्चन से सीखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan super fashion sense every man must take styling tips

हम अक्सर ये भूल जाते हैं कि चश्मा भी पर्सनालिटी को पावरफुल दे सकता है, इस बात का सबसे अच्छा उदहारण अमिताभ बच्चन हैं। कुर्ता-पैजामा हो या कैसुअल लुक 'बिग बी' का जबरदस्त चश्मा गेम हमेशा ऑन रहता है। बड़ी बात ये है कि 77 साल की उम्र में भी सुपरस्टार रंगो से एक्सपेरिमेंट करने से नहीं हिचकते हैं। काला हो या नीला हर रंग के कपड़े और चश्मे का उपयोग करते हैं बिग बी।

विज्ञापन
amitabh bachchan super fashion sense every man must take styling tips

हमे नहीं लगता कि बिग बी से बेहतर कुर्ता और शॉल को इतनी शालीनता से स्टाइल करना कोई जानता होगा। कढ़ाई, रेशम, और साटन पहनने में उन्हें कोई परहेज नहीं है और बिग बी जानते हैं कि इसे क्लासी कैसे बनाया जा सकता है। अगर आप भी बिग बी के इस फैशन शैली से प्रभावित हैं तो कुर्ता-पैजामा पुरुषों के लिए वो पोषक है, जिसे शालीनता से कहीं भी और कभी भी कैरी किया जा सकता है। अमिताभ बच्चन हर रंग और डिजाइन के शाल और कुर्ता पैजामा पहने कई बार दिखे हैं। पश्मीना शॉल उनकी पसंदीदा  है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed