फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में तीन दिवसीय मेगा फैशन वीक 30 से, बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां लेंगी हिस्सा

Wed, 12 Sep 2018 09:58 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Bollywood fashion designer Neeta Lulla announced United Couture Weekend 2018 in New Delhi
neeta lulla
देश की मशहूर फैशन डिजाइनरों में से एक नीता लुल्ला पिछले एक दशक से बॉलीवुड को नए फैशन और ट्रेंड से रू-ब-रू कराती नजर आई हैं। एक बार फिर नीता कुछ नया ला रही हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में  नीता लुल्ला ने बताया है कि यूनिइटेड काउचर वीकंड(यूसीडब्ल्यू) 30 सितंबर 2018 को देश की फैशन राजधानी दिल्ली में अपना पहला सीज़न प्रीमियर करने जा रहा है, जिसका आगाज 30 सितंबर से किया जाएगा ये फैशन वीक 1 अक्टूबर 2018 तक चलेगा।
Bollywood fashion designer Neeta Lulla announced United Couture Weekend 2018 in New Delhi
neeta lulla
नीता का कहना है कि लिमिटेड फैशन और विलासिता के व्यवसाय को बढ़ाने के उद्देश्य से विविधतापूर्ण फैशन विचारधारा को एक प्लेटफार्म के नीचे लाया जा रहा  है। यूसीडब्ल्यू 2018, फैशन और डिजाइनरों की पहुंच को आगे बढ़ाने का एक सचेत प्रयास है। इस दौरान नीता लुल्ला के साथ, रीना ढाका, अंजली कपूर, अमीर रजा आदि मौजूद थे। 
Bollywood fashion designer Neeta Lulla announced United Couture Weekend 2018 in New Delhi
neeta lulla
क्या क्या होगा खास 
यूसीडब्ल्यू अपने पहले वीक के साथ प्रतिष्ठित प्रतिभा, अविश्वसनीय शो और सबसे बड़े बाश की झलकियां देगा।  नीता का कहना है कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस फैशन वीक का हिस्सा बनेंगी, वहीं कयास ये लगाए जा रहे हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सैन, डायना पेंटी, ईशा गुप्ता और कई सूपर मॉडल भी इस फैशन वीक का हिस्सा बन सकती हैं। फैशन की बात की जाए तो इस एक छत के नीचे दीप्ति गुजल, कनिका देव, हेमांगी पार्टे, सोनी कौर, मितली रन्नोरी, अर्चना ए कुमार, कैंडिस पिंटो, लक्ष्मी राणा, न्योनिका चटर्जी जैसे डिजाइनर अपने डिजाइन्स को शो केस करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood fashion designer Neeta Lulla announced United Couture Weekend 2018 in New Delhi
neeta lulla
नीता का कहना है कि वो पिछले 30 साल से फैशन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और 300 से ज्यादा फिल्मों में नए -नए कलैक्शन दे रही हैं। नीता का कहना है फैशन को चेंज करने के लिए काफी चीजों पर रिसर्च करनी पड़ती है, जिसके बाद एक टेंडी ड्रेस तैयार होती है, और बाद वो ट्रेंड का हिस्सा बन जाती है। आपको बता दें कि कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म  मणिकर्णिका के लिए नीता कुछ खास तरह के पोशाक तैयार कर रही है, वहीं फिल्म पानीपक के कोस्ट्यूम्स को डिजाइन करने की जिम्मेदारी भी नीता को ही दी गई है। नीता अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के लिए कॉस्ट्यूम्स तैयार करती रही हैं।
विज्ञापन
Bollywood fashion designer Neeta Lulla announced United Couture Weekend 2018 in New Delhi
neeta lulla
'ताल', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'जोधा-अकबर' जैसी चर्चित फिल्मों में ऐश्वर्या के लिए कॉस्ट्यूम्स नीता ने डिजाइन की थी ।  नीता को 'जोधा-अकबर' में कॉस्ट्यूम्स तैयार करने के लिए  राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। साथ ही वो 3 बार बेस्ट कस्ट्यूम डिजाइनर के अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। इससे पहले वह वर्ष 1992 में श्रीदेवी और अनिल कपूर की चर्चित फिल्म 'लम्हे' और 2003 में शाहरुख खान और ऐश्वर्या की फिल्म 'देवदास' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। नीता का कहना है कि पुरस्कार उन्हें और लगन के साथ काम करने की प्रेरणा देते हैं। बकौल नीता, "काम की तारीफ हमेशा अच्छी लगती है। मैं हमेशा दिल लगाकर काम करती हूं और उसके बदले मिलने वाली तालियों से मुझे कुछ खास करने और खास होने का अहसास होता है।"  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed