कान फिल्म फेस्टिवल 2019 की शुरुआत 14 मई से हो चुकी है। भारत की ओर से टीवी अभिनेत्री हीना खान ने पहले शिरकत करके सुर्खियां बटोरी। फेस्टिवल में उसके बाद बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेज का जलवा देखने को मिला। बॉलीवुड की 'पद्मावती' दीपिका पादुकोण के बाद अब रेड कारपेट पर इंटरनेशनल फेम बन चुकी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने एंट्री ली। यहां प्रियंका की खूबसूरती को देखने वाले देखते ही रह गए।
{"_id":"5cde418dbdec22072c3318cb","slug":"cannes-2019-priyanka-chopra-jonas-look-stunning-debut-on-red-carpet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2019 में प्रियंका का डेब्यू रहा फीका, ब्लैक ड्रेस में फैंस को नहीं लगा कुछ खास","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Cannes 2019 में प्रियंका का डेब्यू रहा फीका, ब्लैक ड्रेस में फैंस को नहीं लगा कुछ खास
Fri, 17 May 2019 10:54 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : Amar Ujala
इस साल प्रियंका चोपड़ा ने कान में डेब्यू किया है। प्रियंका भले ही सिंपल अंदाज में नजर आईं लेकिन सादगी में उनकी खूबसूरती देखते बनती है। प्रियंका फेस्टिवल में शाइनी ब्लैक और मरून कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में बहुत सुंदर लग रही हैं। इससे पहले तक भारत की तरफ से ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरती नजर आई हैं।
- फोटो : Amar Ujala
अपने शिमरी गाउन ड्रेस के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया। जिसमें बेहतरीन आई लाइनर के साथ-साथ प्लम कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया। खूबसूरत सिल्वर ईयररिंग्स और और ओपन कर्ल हेयर स्टाइल से अपने लुक को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर प्रियंका का यह लुक जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन फैंस को ये उतना नहीं भाया। बहुत सारे यूजर्स ने प्रियंका की ड्रेस को साधारण बताया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- आपसे काफी ज्यादा उम्मीदे थी मेम। इससे पहले मेट गाला 2019 में प्रियंका अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई थीं। इस फेस्टिवल में अभिनेत्री का लुक देश में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।
विज्ञापन
प्रियंका के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी मेट गाला 2019 में नजर आई थीं। हालांकि दीपिका के लुक पर लोगों का इतना ध्यान नहीं गया था लेकिन फेस्टिवल की उनकी एक फोटो पर वह ट्रोल हो गई थीं।