बॉलीवुड का 'रेड कारपेट' आईफा 2019 खत्म होने के बाद अब वक्त है हॉलीवुड के 'पर्पल कारपेट' एमी अवार्ड्स 2019 का। रविवार की रात सितारों की महफिल से चमक उठी जब एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार 71 वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स के लिए एक साथ इकठ्ठा हुए। जैसे-जैसे स्टार्स ने दिलकश अंदाज में पर्पल कारपेट पर एंट्री ली, शाम का रंग धीरे-धीरे गहरा और खूबसूरत होता गया। आईफा की तरह ही एमी में भी 'हाई वोल्टेज' फैशन देखने को मिला। कई कलाकारों ने गोल्डन को बेस्ट ड्रेस कलर चुना तो कुछ ब्लैक, एमेराल्ड ग्रीन, पिंक-रेड कंबाइन पहन कर पहुंचे। आगे की स्लाइड में देखें 'बेस्ट फैशन अटायर' की लिस्ट में कौन से सितारे हैं शामिल।
एमी अवार्ड्स 2019 : देखें 'पर्पल कारपेट' का बेस्ट फैशन अवतार, प्रियंका चोपड़ा की जेठानी भी शामिल
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
