{"_id":"5cb95100bdec221412320cf3","slug":"fashion-designer-astha-narang-has-become-choice-of-big-celebrities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 हीरोइनों को स्टाइल ऑइकन बनाने के पीछे है इस महिला का हाथ, लिस्ट में माधुरी भी शामिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
6 हीरोइनों को स्टाइल ऑइकन बनाने के पीछे है इस महिला का हाथ, लिस्ट में माधुरी भी शामिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Link Copied
किसी भी सेलिब्रिटी की शोहरत के पीछे कई टैलेंटेड लोगों की कड़ी मेहनत होती है। हालांकि वो अलग बात है कि उन लोगों का नाम अक्सर सामने नहीं आ पाता लेकिन बदलते दौर के साथ कई चीजों में अच्छे बदलाव भी हुए हैं। अब सेलेब्रिटीज से जुड़ी टीम फैशन डिजाइनर से लेकर मेकअप आर्टिस्ट को भी पहचान मिल रही है। इसका बेहतरीन उदहारण फैशन डिजाइनर आस्था नारंग हैं।
Trending Videos
2 of 6
फैशन इंडस्ट्री में बड़े नामों मनीष मल्होत्रा, अबु जानी संदीप खोसला, सब्यसांची, नीता लुल्ला, अनीता डोगरा जैसे दिग्गज फैशन डिजाइनरों के अलावा उभरते हुए डिजाइनर किसी से कम नहीं हैं और न ही किसी पहचान के मोहताज हैं। अपनी अनोखी कला के बल पर वो कई बड़े सेलेब्रिटीज की पसंद बन चुके हैं और उनके डिजाइन किए हुए कपड़े हर सेलेब्रिटीज पहनना पसंद करते हैं। उन्ही कलाकारों में से एक आस्था नारंग भी हैं, जो कई बड़े सेलेब्रिटीज के लिए डिजाइन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सोहा अली खान जैसी सेलेब्रिटीज कई बार आस्था नारंग के डिजाइनर कपड़ो में नजर आई हैं। समर शादी सीजन शुरू हो गया है और आस्था के कुछ डिजाइंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
A post shared by Astha Narang (@asthanarangofficial) on
4 of 6
आस्था के डिजाइनर लहंगे शादी सीजन के लिए परफेक्ट होंगे। हाल ही में वेडिंग सीजन के लिए नए डिजाइन का शूट हुआ है जिसमें मॉडल्स आस्था के डिजाइनर लहंगों में दिख रही हैं। जैकलीन का पहना हुआ पीच लहंगा आपके शादी के किसी भी फंक्शन में आपको स्टार बना सकता है।
A post shared by Astha Narang (@asthanarangofficial) on
विज्ञापन
5 of 6
इनमें से सोहा अली खान का फ्लोरल ग्रे गाउन लुक काफी पसंद किया जा रहा है। आस्था कहती हैं कि सोहा के लिए वार्डरोब में जगह बनाकर वो काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।