{"_id":"5d9863e08ebc3e93d028583a","slug":"karva-chauth-2019-best-ideas-for-trendy-traditional-attire-and-bright-makeup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karvachauth 2019: ट्रेंड के हिसाब से ये पांच शानदार लुक करें ट्राई, नजरें नहीं हटा पाएंगे पतिदेव","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Karvachauth 2019: ट्रेंड के हिसाब से ये पांच शानदार लुक करें ट्राई, नजरें नहीं हटा पाएंगे पतिदेव
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस महीने एक के बाद एक त्योहार हैं। ऐसे में ढेर सारे काम के बीच अपने लुक का ध्यान रखना थोड़ा कठिन जरूर हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं। दुर्गा पूजा, सिंदूर खेला, दशहरा के बाद करवाचौथ भी है। करवाचौथ में महिलाएं सोलह श्रृंगार कर, सुंदर पारंपरिक परिधान पहन बन-ठन के तैयार होती हैं। इतने त्योहारों और काम के बीच आपको कपड़े और मेकअप चुनने का ज्यादा समय नहीं मिलेगा इसलिए आज हम आपकी मदद के लिए कुछ टॉप ट्रेंडी फैशन स्टेटमेंट लुक और मेकअप के तरीके बताएंगे। जिनसे बेशक आपको काफी मदद मिलेगी और करवाचौथ पर आप स्टाइलिश दिखेंगी।
2 of 5
इस साल अगर आप करवाचौथ पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो साड़ी की जगह सूट अच्छा विकल्प रहेगा। हालांकि, सूट चुनते समय आपको कुछ चीजों का ध्यान देना होगा। अक्टूबर के महीने में फ्लोरल प्रिंट बेहद सुंदर लगेगा। अपनी पसंद के अनुसार रंग चुनें या इस समय मिंट ग्रीन, ओलिव ग्रीन, पिंक, रेड और सी ब्लू रंग ट्रेंड में हैं। कलर कॉम्बिनेशन करके भी आप अलग लुक पा सकती हैं। अलग-अलग रंग का कुर्ता, पैजामा और दुपट्टा आपको बेहतरीन लुक देगा। बॉटमवियर में प्लाजो की जगह इस बार चूड़ीदार और हाफ स्लीव्स कुर्ता के साथ नेट का दुपट्टा ले सकती हैं। इसके साथ ब्राइट मेकअप करें, लाल और न्यूड लिपस्टिक शेड इस्तेमाल करें और बालों को खुला छोड़ने के बजाय मिड पार्टेड बन बनाएं।
3 of 5
अगर आपको प्लाजो और कुर्ता ज्यादा पसंद है तो इस बार कुछ प्लेन ट्राई करें। ब्राइट रंग के प्लेन कुर्ता और पैजामा पर गोल्डन बॉर्डर पर जरी वर्क और बूटी प्रिंट का बनारसी या सिल्क दुपट्टा पहनकर आप खिलेंगी। अगर कूल एथनिक लुक चाहती है तो हाफ स्लीव्स कुर्ता के साथ फ्लोरल प्रिंट शरारा और नेट का दुपट्टा पहन आप भीड़ से अलग दिखेंगी। इस लुक के साथ बड़े झुमके मैच करें और न्यूड मेकअप, रेड लिपस्टिक और बिंदी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो साड़ी खरीदते वक्त जल्दबाजी न करें। इस समय ग्रीन, न्यूड, येलो, पर्पल और पिंक रंग साड़ी ट्रेंड में है। हल्के वर्क वाली साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज आपको डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन वाला लुक देगा। नेट, सिल्क, शिफॉन फैब्रिक की साड़ियां चुन सकती हैं। लुक को ज्यादा ओवरडू न करते हुए सिंपल और सोबर रखने की कोशिश करें। अगर हैवी ब्लाउज पहन रही हैं तो कान में झुमके पहने और गले में कुछ न पहनें। वहीं ब्लाउज और साड़ी दोनों लाइट वर्क के हैं तो कान में कुछ न पहनते हुए गले में भारी नेकपीस डालें। kohlआई, dewy मेकअप और गजरा आपके लुक को शानदार बनाने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अगर नई-नई शादी हुई है तो शानदार सोलह श्रृंगार और रानी जैसा अटायर पहले करवाचौथ को और खूबसूरत बना देगा। अपनी शादी के फंक्शन का कोई भी अटायर दुबारा पहनने का ये अच्छा मौका है। लहंगा हो या साड़ी अपने मेकअप पर आपको ध्यान देना है। भले आप हैवी लहंगा पहने या लाइट साड़ी लेकिन मेकअप ब्राइट करें और सारे जेवर पहनें। इसके साथ लाल बिंदी और गजरा लगाना न भूलें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।