फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mami Festival: जान्हवी के आगे आलिया से लेकर दीपिका तक का लुक पड़ा फीका, देखें तस्वीरें

Mon, 14 Oct 2019 03:59 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 14 Oct 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
mami film festival 2019 janhvi kapoor steal the show in silver skirt see actresses stylish look

मुंबई में इन दिनों मामी फिल्म फेस्टिवल का रंग चढ़ा हुआ है। इस फिल्म फेस्टिवल में जहां एक तरफ दुनिया भर की ढेरों फिल्में दिखाई जानी हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम में फिल्मी सितारों की भी शिरकत देखने को मिली है। इस मौके पर दिग्गज कलाकारों से लेकर नवोदित कलाकारों ने भी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। सिनेमा जगत की बातचीत के साथ फैशन का जलवा भी देखने को मिला। जाहिर सी बात है जहां सेलिब्रिटीज हों वहां स्टाइल और फैशन न हो ऐसा नामुमकिन है। देखें दीपिका पादुकोण से लेकर जान्हवी कपूर का स्टाइल स्टेटमेंट और तय करें आपको किसका लुक ज्यादा पसंद आया। 

mami film festival 2019 janhvi kapoor steal the show in silver skirt see actresses stylish look
फैशन डीवा दीपिका पादुकोण रेट्रो लुक में दिखीं। बबल प्रिंट ब्लू और ब्लैक रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में दीपिका गॉर्जियस लग रही हैं। मिनिमल ग्लॉसी मेकअप और मिड पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ लुक को पूरा किया है। 
mami film festival 2019 janhvi kapoor steal the show in silver skirt see actresses stylish look
जी जेनेरेशन स्टार अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में एंट्री के बाद युवा लड़कियों के लिए फैशन स्टेटमेंट का अलग उदहारण सेट किया है। इतनी जल्दी फैशन दिवाज की ऐ लिस्ट में शामिल हो चुकी अनन्या ने रशियन फैशन डिजाइनर Ulyana Sergeenko का न्यूड पिंक रंग का सूट कैरी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mami film festival 2019 janhvi kapoor steal the show in silver skirt see actresses stylish look
आलिया भट्ट मामी फिल्म फेस्टिवल में अनोखे लुक और अंदाज में नजर आईं। अक्सर चुलबुले अंदाज में गाउन या एथनिक स्टाइल कैरी करने वाली आलिया 'ऑल ब्लैक ऑउटफिट' में नजर आईं। ऑफ शोल्डर लेदर टॉप पर शिमर पैंट के साथ पॉइंटेड हील्स मैच की। 
विज्ञापन
mami film festival 2019 janhvi kapoor steal the show in silver skirt see actresses stylish look
अभिनेत्रियों के बीच करण जोहर का स्टाइलिश लुक भी देखते बनता है। ब्लैक जींस, टी-शर्ट और कूल प्रिंटेड डेनिम जैकेट में करण कूल लग रहे हैं। अपने फंकी आई ग्लासेज के मशहूर करण ने लुक के साथ बोल्ड ब्लैक स्पेक्स मैच किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed