फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Priyanka Chopra birthday Priyanka met gala looks HD photos of Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: मेट गाला में अरबों का हार पहन कर रैंप पर उतरी थीं प्रियंका, लुक से लोगों को बनाया था दीवाना

Tue, 18 Jul 2023 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

आज प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है तो हम आपको उनका एक ऐसा लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra birthday Priyanka met gala looks HD photos of Priyanka Chopra
Met Gala 2023 - फोटो : instagram

विस्तार

आज प्रियंका चोपड़ा अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके करियर को 23 साल पूरे हो चुके हैं। इन 23 सालों में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, उसके लोग सपने देखते हैं। एक छोटे से शहर से निकल कर प्रियंका ने महज 18 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। अपनी मेहनत के दम पर ही उन्होंने पहले बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। प्रियंका ने 80 से भी ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है। अपनी एक्टिंग की वजह से ही वो हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना पाई हैं।

विज्ञापन


लोगों को हमेशा अपना दीवाना बनाती हैं प्रियंका

अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने स्टाइल से भी लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। हाल ही में उन्हें मेट गाला में देखा गया था, जहां उनके एक लुक पर सबकी निगाहें अटक गई थीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने ब्लैक गाउन के साथ एक बेहद बेशकीमती हार पहना था, जिसकी कीमत अरबों रुपये थी। आज प्रियंका के जन्मदिन के दिन एक बार फिर हम आपको एक्ट्रेस के इस खास लुक के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पति के साथ की थी एंट्री

सबसे पहले बात करें उनके लुक की तो मेट गाला इवेंट में प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट रंग के बोल्ड गाउन में अपनी पति निक जोनस के साथ जब एंट्री की तो उनका जोरदार तालियों के साथ वेलकम हुआ। एंट्री के दौरान दोनों एक-दूसरे के हाथ पकड़े थे। एक्ट्रेस के इस ब्लैक गाउन को वैलेंटिनों ने डिजाइन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी थी हार की कीमत

अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने बालों में रिबन से हेयर स्टाइल बनाई है। उन्होंने हाथों में ग्लव्स और गले में एक डायमंड नेकलेस पहना है। यही नेकपीस लोगों को आकर्षण का केंद्र बना। रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने इवेंट में अपना लुक कंप्लीट करने के लिए 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था। ये स्टेटमेंट पीस बुलगारी का था। अगर बात करें इसकी कीमत की तो इसकी कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए बताई जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed