Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
rana daggubati and miheeka bajaj engagement pre wedding ceremony instagram images photos
{"_id":"5f2cf5578ebc3e3c9a7d2b63","slug":"rana-daggubati-and-miheeka-bajaj-engagement-pre-wedding-ceremony-instagram-images-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहुबली के भल्लाल देव \"राणा दग्गुबाती\" और मिहिका बजाज की होने वाली है शादी, देखें हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बाहुबली के भल्लाल देव "राणा दग्गुबाती" और मिहिका बजाज की होने वाली है शादी, देखें हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती की शादी मिहिका बजाज के साथ होने जा रही है
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राणा दग्गुबाती साउथ के काफी मशहूर अभिनेता हैं। राणा दग्गुबाती ने बाहुबली में भल्लाल देव का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। बाहुबली के भल्लाल देव आगामी 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राणा दग्गुबाती की शादी मिहिका बजाज के साथ होने जा रही है। शादी से कुछ दिन पहले से ही प्री- वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो जाती है। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने सोशल मीडिया पर हल्दी की रस्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। अगली स्लाइड्स में देखिए राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की प्री- वेडिंग सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें...
2 of 5
हेल्दी सेरेमनी में मिहिका ने पीले रंग का पारंपरिक लहंगा पहना हुआ था
- फोटो : instagram
हल्दी सेरेमनी में मिहिका ने पीले रंग का पारंपरिक लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे को फैशन डिजाइनर आनंद काबरा ने डिजाइन किया था। लहंगे की चोली और दुपट्टे को काफी खूबसूरती से डिजाइन किया हुआ था। मिहिका हल्दी सेरेमनी में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं राणा दग्गुबाती और मिहिका साथ में काफी खुश लग रहे हैं। राणा दग्गुबाती के इस स्टाइल की उनके फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
3 of 5
राणा दग्गुबाती ने हल्दी सेरेमनी वाइट शर्ट और धोती पहनी थी
- फोटो : instagram
राणा दग्गुबाती ने हल्दी सेरेमनी में वाइट शर्ट और धोती पहनी थी। राणा दग्गुबाती इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। इंस्टाग्राम पर राणा दग्गुबाती और मिहिका के फैंस को उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिहिका का यह स्टाइल काफी अलग और खूबसूरत लग रहा है
- फोटो : instagram
मिहिका का यह स्टाइल काफी अलग और खूबसूरत लग रहा है। मिहिका ने सटल मेकअप किया हुआ है। मिहिका ने लाइट पिंक लिपिस्टिक और शॅार्प आइलाइनर का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
5 of 5
राणा दग्गुबाती और मिहिका के इस हल्दी सेरेमनी में परिवार के सदस्यों और कुछ करीब दोस्त शामिल हुए थे
- फोटो : instagram
राणा दग्गुबाती और मिहिका के इस हल्दी सेरेमनी में परिवार के सदस्यों और कुछ करीब दोस्त शामिल हुए थे। इंस्टाग्राम पर लोगों ने राणा दग्गुबाती और मिहिका की हेल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को काफी पसंद किया। आपको बता दें शादी में कोरोना से बचाव के लिए सभी दिशा- निर्देशों का पूरा पालन किया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।