{"_id":"5ccbe30dbdec22070518c0bb","slug":"summer-fashion-2019-india-keep-5-important-changes-for-summer-fashion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में दिखना चाहते हैं आकर्षक, अपनाएं इस सीजन 'फैशन ट्रेंड' के ये स्टाइल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
गर्मियों में दिखना चाहते हैं आकर्षक, अपनाएं इस सीजन 'फैशन ट्रेंड' के ये स्टाइल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 03 May 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम के साथ कपड़े पहनने का तरीका, स्टाइल, ट्रेंड, रंग और फैब्रिक्स हर चीज में बदलाव आ जाता है। अब मौसम है गर्मियों का तो कॉटन और शिफॉन के फैब्रिक्स के कपड़े गर्मियों में सबसे आरामदेह होते है। पसीने, उमस और उलझन से छुटकारा पाने और शरीर को राहत देने के लिए कुछ खास फैशन टिप्स फॉलो करना बेहद जरुरी है। वहीं आज के समय में लोग अपने कंफर्ट के साथ ट्रेंडी भी दिखना चाहते हैं इसलिए आगे की स्लाइड्स में जाने समर फैशन मंत्र।
2 of 5
फैशन और ट्रेंड के साथ अपडेट रहना अच्छी बात है लेकिन ध्यान रहे कि ये जरुरी नहीं की हर फैशन ट्रेंड आपको सूट करे और कुछ तो आपको नुक्सान भी पंहुचा सकते हैं। गर्मी के मौसम में लोग शॉर्ट्स या छोटी ड्रेसेस पहनना ही पसंद करते हैं लेकिन ये ड्रेसिंग स्टाइल आपको मंहगा पड़ सकता है। इससे आपको कई त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं क्योंकि आपकी स्किन सीधे सूरज के संपर्क में आ जाती है और आपको रैशेज की शिकायत हो सकती है। इसके बजाय आप ढीले टी शर्ट, बॉयफ्रेंड फिट जींस, ढीले ट्रॉउजर पहन सकती हैं।
3 of 5
गर्मियों में टाइट और फिट कपड़े पहनने की गलती बिलकुल ना करें, चूड़ीदार सलवार, टाइट जींस या टॉप, फिट कुर्ता आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इससे बचने के लिए स्कर्ट, बोहेमियन गाउन, लूज फिट टी शर्ट, फ्लेअर्ड पैन्ट्स पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
समर वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आपको किसी शादी में जाने का निमंत्रण मिला है तो 'कीप ईट सिंपल' (साधारण) टिप्स फॉलो करें। ज्यादा भारी और काम वाले कपड़े पहनने से बचें।
विज्ञापन
5 of 5
सबसे महत्वपूर्ण टिप्स में से एक है फैब्रिक्स का चुनाव। गर्मियों में सिर्फ कॉटन के कपड़ों का ही इस्तेमाल करें। ये पहनने में बहुत हल्का होता है साथ ही ये कई इंफेक्श से भी आपको दूर रखता है। हल्के रंगों का प्रयोग करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।