{"_id":"69ee11f87fa69adb31076f0d","slug":"122-goats-died-in-a-fire-in-rewari-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बकरी फार्म में लगी भीषण आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां; मालिक को बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बकरी फार्म में लगी भीषण आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां; मालिक को बड़ा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के रेवाड़ी में एक बकरी फार्म में आग लगने से एक साथ 122 बकरियां जिंदा जल गईं। इस घटना में फार्म मालिक को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। फिलहाल फार्म में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
फार्म में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रेवाड़ी में नांगलमूंदी गांव के बस स्टैंड के पास स्थित एक बकरी फार्म में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग लगने की इस घटना में 100 से अधिक बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि कई अन्य बकरियां झुलस गईं। ताजा जानकारी मिलते तक कुल 122 बकरियों की मौत होनी बताई जा रही है।
Trending Videos
फार्म में बंधी थी 250 बकरियां
गांव भठेड़ा निवासी कुलजीत यादव का नांगल मूंदी बस स्टैंड के पास बकरी फार्म है, जिसमें करीब 250 बकरियां बंधी हुई थीं। रविवार दोपहर अचानक फार्म में आग लग गई, जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय कुलजीत किसी काम से बाहर गए हुए थे। आसपास के लोगों ने जब फार्म से धुआं उठता देखा तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक बड़ी संख्या में बकरियां आग की चपेट में आ चुकी थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कई बकरियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका। वहीं, झुलसी हुई बकरियों का उपचार करवाया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से बची हुई बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कमेंट
कमेंट X