{"_id":"69eef6a2a2103ceab10048c9","slug":"young-boy-murder-in-panipat-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: युवक की गला रेतकर हत्या, पूर्व सरपंच के खेत में मिला शव; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: युवक की गला रेतकर हत्या, पूर्व सरपंच के खेत में मिला शव; पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के पानीपत में एक युवक का शव सोमवार सुबह खेतों में पड़ा मिला। युवक पूर्व सरपंच के खेत में काम करता था और वहीं, खेत में बने एक कमरे में रहता था।
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र के बिहौली गांव में खेत में काम करने वाले मजदूर रणजीत 35 की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह पूर्व सरपंच के खेत में मजदूर का शव पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। मृतक के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है।
मूल रूप से बिहार का रहने वाला रणजीत सिंह बिहौली गांव के पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में काम करता था। वह उनके खेतों में ही बने एक कमरे में रहता था। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो रणजीत का शव खेत में पड़ा मिला। धारदार हथियार से गर्दन काटकर रणजीत की हत्या की गई थी। हत्या की सूचना पर बापौली थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
कुछ देर के बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहनता से छानबीन की। बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह अकेला ही रहता था। पुलिस फिलहाल रंजिश में हत्या के साथ साथ लूट के बिंदू पर भी जांच कर रही है। रंजीत के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी गई है। थाना बापौली प्रभारी बंशी लाल ने बताया कि मृतक पूर्व सरपंच के खेत में काम करता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X