सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Police arrested another accused in Suraj murder case

सूरज हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया एक और आरोपी, पांव में लगी गोली; देर रात अस्पताल में हुआ हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

 रविवार रात को करीब एक बजे सीआईए दो को बदमाश गोविंदा की घरौंडा के फुरलक के पास होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। 

Police arrested another accused in Suraj murder case
अस्पताल में हुआ जमकर हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

घरौंडा के फुरलक से उपली जाने वाले लिंक रोड पर रात को करीब एक बजे सीआईए दो की टीम ने सूरज हत्याकांड के एक और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोविंदा के पांव में गोली लगी है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एनकाउंटर की सूचना पर दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में रात 1:30 बजे के करीब अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है। 
Trending Videos


सूचना पर घरौंडा के डीएसपी मनोज कुमार और डीएसपी राजीव अस्पताल पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोग नहीं माने। इसके बाद तनाव को देखते हुए एसपी नरेंद्र बिजारनियां ने अस्पताल में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया। उन्होंने दलित समाज के लोगों को सोमवार 11 बजे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार रात को करीब एक बजे सीआईए दो को बदमाश गोविंदा की घरौंडा के फुरलक के पास होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाइक सवार गोविंदा को रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगी। पुलिस ने भी छह राउंड फायर किए। एक गोली गोविंदा के पांव में लगने से वह घायल हो गया।

दलित समाज की ओर से पहुंचे अमृत एडवोकेट ने बताया कि वह आरोपी गोविंदा को अदालत में पेश करना चाहते थे। पुलिस के कहने पर उन्होंने दोपहर को 11 बजे मधुबन थाने में गोविंदा को पेश कर दिया। इस दौरान उनके साथ रिंकू कोहंड भी शामिल थे। समाजसेवी कृष्ण कुटेल ने कहा कि उन्हें भी जब सरेंडर के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने निसिंग थाना प्रभारी को फोन करके गोविंदा के बारे में पूछा। उन्होंने सीआईए दो के पास केस होने की बात कही थी। सीआईए दो प्रभारी से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे पास आरोपी नहीं है। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि पुलिस झूठा एनकाउंटर करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed