सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man, fed up with his wife harassment, committed suicide

Haryana: युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर किया सुसाइड, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप; देर रात की घटना

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

हिसार में एक युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया। युवक की उत्तर प्रदेश में शादी हुई थी और अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। 

A young man, fed up with his wife harassment, committed suicide
woman and man, woman man, woman man crime demo, crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आदर्श नगर में शनिवार रात एक युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। एचटीएम थाने से जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में युवक की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर की गली नंबर 4 निवासी रामबक्श ने बताया कि उनकी किराना की दुकान है। उसके दो बेटे हैं। बड़े का नाम धमेंद्र व छोटे का नाम अंकित है।
Trending Videos


अंकित की शादी 12 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव बुआपुर निवासी सुधा के साथ हुई थी। अंकित का एक 14 माह का बेटा है। अंकित ऑटो मार्केट में पेंटर था। शादी के बाद से ही अंकित व उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। यही नहीं अंकित ऑटो मार्केट गया तो सुधा उससे वहां जाकर भी लड़ने लगी। दोपहर 2 बजे अंकित घर आ गया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर में दोनों का फिर से झगड़ा शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 12 बजे बेटे धर्मेंद्र के पास सुधा ने फोन किया कि अंकित ने कमरे में पंखे से चुन्नी से फंदा लगा लिया है। इसके बाद वह अपनी पत्नी मीना व भाई फूलचंद उसके कमरे में गए तो देखा क अंकित पंखे में चुन्नी का फंदा लगाकर लटक रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed